आगरा में श्रीराम की बरात जनकपुरी पहुंचते ही मिथिलानगरी जयश्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी। हर तरफ खुशी और उमंग बिखरी थी। श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेद्र जादौन के निवास पर भगवान राम की बरात का भव्य स्वागत किया गया। इसके उपरान्त बरात जनक आवास (महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी) पहुंची। हर मन इतना आनंदित था कि बरात की अगवानी करते-करते राजा जनक (प्रमोद वर्मा) भी रानी सुनयना (मंजु वर्मा) संग बेटी सिया के वर के रूप में श्रीराम को देखकर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन
2 of 5
Ram Barat 2024
- फोटो : अमर उजाला
उनके संग बराती और घराती दोनों बैंड बाजों पर खूब नृत्य किया। सभी बरातियों का स्वागत माला पहनाकर किया। जनकदुलारी को ब्याहने आए वर स्वरूप में श्रीराम के दर्शन और चरण स्पर्श करने के लिए हर मिथिलावासी व्याकुल था। बैंड बाजों संग जैसे ही श्रीराम बरात चारों भाईयों, पिता राजा दशरथ, महारानी कौशल्या (संतोष शर्मा, ललिता शर्मा), गुरु वशिष्ठ व विश्वामित्र संग जनक आवास पहुंची तो हर श्रद्धालु श्रीराम के दर्शन कर धन्य महसूस कर रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
Ram Barat 2024
- फोटो : अमर उजाला
श्रीजनकपुरी महोत्सव आयोजन समिति के महामंत्री मुनेन्द्र जादौन ने अपने परिवारीजनों संग सभी बरातियों व श्रीराम की आरती की। श्रीराम की बरात व बरातियों का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया। श्रीराम की बरात की अगवानी में सभी घराती सज-धज कर आंखें बिछाए खड़े थे। सिया को ब्याहने आए श्रीराम का भव्य स्वागत हुआ। जनकपुरी आज दुल्हन की तरह थी। घराती (जनकपुरीवासी) और बराती (अवधपुरीवासी) दोनों उत्साहित थे।
4 of 5
Ram Barat 2024
- फोटो : अमर उजाला
जनकपुरी में जिस समय भगवान श्रीराम की बरात भ्रमण कर रही थी। उस दौरान हर उम्र के लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों से लेकर उम्र दराज व्यक्ति तक ने बरात में नृत्य किया। हर कोई भगवान श्रीराम के साथ सेल्फी लेने को उत्सुक दिखा।