फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raksha Bandhan: आगरा के बाजार में बिक रहा 'गोल्डन घेवर', 25 हजार रुपये प्रति किलो है इस मिठाई की कीमत

Tue, 02 Aug 2022 07:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गोल्डन घेवर - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रक्षाबंधन के पर्व पर घेवर की महक बाजार में बिखरने लगी है। घेवरों की कई तरह की वैरायटी मिठाई खाने के शौकीनों को काफी लुभा रही है। दो साल बाद रक्षाबंधन पर घेवर के बाजार की रफ्तार भी तेज होने लगी है। केसरिया घेवर युवाओं को काफी लुभा रहा है। चॉकलेटी घेवर बच्चों की पहली पसंद बना हुआ है। इस बार गोल्डन घेवर भी खूब चर्चा में बना हुआ है। इस खास घेवर की कीमत 25,000 रुपये प्रति किलो है। इस घेवर की खासियत ये है कि इसके ऊपर 24 कैरेट सोने का वर्क लगाया गया है। इस गोल्डन घेवर को शाह मार्केट के पास ब्रज रसायन मिष्ठान भंडार ने बनाया है। धनी परिवारों की महिलाएं अपने भाइयों को राखी के पर्व पर इम्युनिटी बूस्टर देने के लिए अभी से इस खास घेवर का ऑर्डर दे रही हैं।

विज्ञापन

2 of 5
गोल्डन घेवर देखते ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
ब्रज रसायन मिष्ठान भंडार के मालिक तुषार गुप्ता के अनुसार कोरोना काल के बाद लोगों को इम्युनिटी बूस्टर के रूप में कुछ नया स्वाद देने के लिए यह गोल्डन घेवर बनाया गया है। इसमें पिस्ता, बादाम, पीनट्स, अखरोट के साथ कई ड्राई फ्रूट्स का मिश्रण है। इसके बाद ऊपर से आइसक्रीम फ्लेवर की मलाई है। 
विज्ञापन

3 of 5
गोल्डन घेवर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि मलाई के ऊपर घेवर पर 24 कैरेट सोने का वर्क चढ़ाया गया है। इसके बाद सबसे ऊपर बीबी शेफान लगाया गया है। हमारे यहां कई महिलाओं ने अब तक एडवांस ऑर्डर दे दिया है। 12 किलो गोल्डन घेवर बिक चुका है। महंगा होने कारण हम इसे ऑर्डर पर ही बना रहे हैं। यह कई दिन तक खराब नहीं होगा।

4 of 5
मिठाई की दुकान से घेवर लेतीं महिलाएं (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के मिठाई प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शिशिर भगत का कहना है कि कोरोना के दो साल बाद पहली बार तीज और रक्षाबंधन के बाजार में तेजी देखी जा रही है। हालांकि अभी यह तेजी मामूली है, लेकिन जैसे-जैसे त्योहारों की तिथि नजदजीक आएगी, बाजार में अच्छा रेस्पांस देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गोल्डन घेवर - फोटो : अमर उजाला

इस बार घेवरों के दाम  

  • सादा घेवर: 600 रुपये किलो
  • केसरिया घेवर: 700 रुपये किलो
  • केसरिया मलाई घेवर: 700 रुपये किलो
  • चॉकलेट घेवर: 800 रुपये किलो
  • स्ट्रबेरी घेवर: 800 रुपये किलो 
  • सादा घेवर शुगर फ्री:  800 रुपये किलो 
  • केसरिया घेवर शुगर फ्री: 900 रुपये किलो 
  • गोल्डन घेवर: 25000 रुपये किलो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें