इस बार रक्षाबंधन के पर्व भाई-बहनें एक-दूसरे को अनोखा तोहफा देंगे। बहनें अपने भाइयों के हाथों में कोरोना रक्षा सूत्र बांधेंगी ही, उनको उपहार में मास्क और सैनिटाइजर भी देंगी। भाई भी बहन के लिए मास्क और सैनिटाइजर के गिफ्ट पैक बनवा रहे हैं। बाजार में सैनिटाइजर किट बैग उपलब्ध हैं। किट बैग में चार सैनिटाइजर, दो हैंडवाश और पांच मास्क का सेट है। दुकानों में विशेष किट तो मिल ही रही हैं आप अपनी पसंद से भी गिफ्ट पैक तैयार करा सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
राखी खरीदतीं युवती
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से बचाव की पहल
बालूगंज निवासी नीलम मित्तल ने बताया कि इस बार मैंने अपने भाई को रक्षाबंधन पर सैनिटाइजर और मास्क देने का मन बनाया है। कोरोना से लोगों को सचेत रखने के लिए यह अच्छी पहल है।
खुद तैयार कराया किट बैग
ताजगंज की पूनम गाबरा ने कहा कि मेरा भाई हरेक बार मुझे कोई न कोई नया गिफ्ट देता है। इस बार उसे मैं अपनी तरफ से सैनिटाइजर किट बैग दूंगी। मैंने खुद तैयार कराया है।
विज्ञापन
3 of 5
राखी खरीदतीं युवतियां और महिला
- फोटो : अमर उजाला
पदम प्राइड में रहने वाली वर्षा मोटवानी ने बताया कि सैनिटाइजर, मास्क इस समय वक्त की सबसे बड़ी जरूरत हैं। इसलिए मैंने अपने भाई के लिए इस बार सैनिटाइजर और मास्क का पैकेट बनवाया है। मैं वही गिफ्ट में दूंगी।
न्यू मधु नगर के अनुराग यादव ने कहा कि बहन को इस बार सैनिटाइजर बैग गिफ्ट में दूंगा। जो बहन हमारे लिए हर पल सोचती है, उसकी सुरक्षा बनाए रखने के लिए इससे अच्छा गिफ्ट दूसरा नहीं है।
4 of 5
राखी का थाल
- फोटो : अमर उजाला
उपहार के लिए खूब बिक रहा सैनिटाइजर
रक्षाबंधन पर इस बार उपहार में देने के लिए सैनिटाइजर खूब खरीदा जा रहा है। पीपल मंडी में स्टोर के संचालक आशीष दियालानी ने बताया कि सैनिटाइजर और मास्क को गिफ्ट पैक कराया जा रहा है। दुकानदारों ने खुद से भी इनके गिफ्ट पैक तैयार कराए हैं।
मुकुट राखी और गायत्री मंत्र राखी आ रही पसंद
रक्षाबंधन पर इस बार बहनों को भाइयों के लिए मुकुट राखी, वीरा राखी और गायत्री मंत्र की लिखी राखियां पसंद आ रही हैं। राजामंडी के दुकानदार सुनील कुमार ने बताया कि इस बार इन राखियों का ट्रेंड ज्यादा दिखाई दे रही है। इस बार कलावा भी काफी बिक रहा है।
दोपहर से बाजारों में उमड़ी भीड़
शुक्रवार रात से लॉकडाउन शुरू हो जाएगा। यह सोचकर गुरुवार और शुक्रवार को बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ गई। शनिवार की ईद है और सोमवार को रक्षाबंधन। ईद और रक्षाबंधन के सामान की खरीदारी के लिए ग्राहक रात तक बाजार में रहे। शाहगंज और लोहामंडी बाजार में ग्राहकों ने दोपहर से ही पहुंचना शुरू कर दिया। दोनों बाजारों में जाम की स्थिति बनी रही। लोहामंडी बाजार में ग्राहकों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया।