आगरा में नेशनल हाईवे पर बारिश के दौरान अरतौनी से रुनकता तक फिर वही जलभराव नजर आया जो बुधवार को था। ठीक उसी तरह हाईवे और इसके सर्विस रोड पर 3 फीट तक पानी भर गया। कारें, बाइक और स्कूटर पानी में डूब गए। बसों और ट्रकों के इंजन में भी पानी भर जाने से वो बंद हो गए। इससे रात तक लंबा जाम लगा।
रात में हुई बारिश के कारण सिकंदरा हाईवे, खंदारी, अलबतिया रोड, शमसाबाद रोड, वाटरवर्क्स, बल्केश्वर, आवास विकास, शंकरगढ़ पुलिया, अवधपुरी आदि क्षेत्रों की सड़कें पानी में डूब गईं। दिन में 36.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।