फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आफत की बारिश: नाले में बहे 15 महीने के मासूम की मिली लाश...सड़कों पर लगा जाम, काॅलोनी और बाजारों में जलभराव

Wed, 03 Sep 2025 08:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में बुधवार को बारिश आफत बनकर बरसी। एक घंटे की मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सड़कों पर जलभराव होने के साथ दुकानों और घरों में पानी घुस गया। उफनाए नाले में मासूम बह गया।
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में बारिश बनी आफत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा में एक घंटे की बारिश बुधवार दोपहर को आफत बनकर बरसी। जलभराव से सड़कों पर घंटों जाम रहा। गली-मुहल्ले, पॉश कॉलोनियों और बाजारों में दुकानों में पानी भर गया। रुनकता में 15 महीने का बालक शिव उफनाए नाले में बह गया। जब तक उसे निकाला गया, तब तक बच्चे की मौत हो गई। इतना ही नहीं एमजी रोड, यमुना किनारा से फतेहाबाद रोड, सिकंदरा हाईवे तक पानी भरने से घंटों वाहन जाम में रेंगते रहे।

 
विज्ञापन

2 of 5
जलभराव के चलते गिरा बाइक सवार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सुबह रिमझिम फुहारों से हुई। दोपहर 12 बजे काली घटाएं छाईं और फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। दोपहर 2 से 3 बजे तक मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मौसम विभाग के अनुसार करीब 42 मिमी बारिश दर्ज की गई है। बृहस्पतिवार को भी शहर से ग्रामीण क्षेत्रों तक भारी बारिश का अलर्ट है। दोपहर में हुई मूसलाधार बारिश से एमजी रोड पर प्रतापपुरा से कलेक्ट्रेट तक जाम लगा रहा।

 
विज्ञापन

3 of 5
आगरा में बारिश। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मेट्रो निर्माण से धाकरान चौराहे पर वाहन फंसे रहे। उधर, यमुना किनारा पर स्ट्रेची ब्रिज के नीचे 4 फीट पानी भर गया। कार डूबने से बची। स्कूटर व बाइक सवार गिर पड़े। कई वाहन पानी भरने से खराब होकर रास्ते में खड़े हो गए। ताजमहल से लौट रहे पर्यटक भी जाम में फंसे रहे। 

 

4 of 5
मासूम की माैत से मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जीवनी मंडी पर गणेश प्रतिमा विसर्जन जुलूस से एक घंटे यातायात बाधित रहा। उधर, सिकंदरा चौराहा से कामायनी कट तक जाम लगा रहा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जाम लग गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुद्वारा से बाईंपुर तक हाईवे पर पानी भर गया। रोशन मोहल्ला, रावतपाड़ा, सुभाष बाजार में दुकानों में रखा सामान पानी से खराब हो गया। तहसील में वादकारियों को जलभराव से खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट गेट अजीत नगर तिराहा पर तीन फीट तक पानी भरा रहा।

ये भी पढ़ें-UP: 'बिल जमा होने के बाद भी काटा कनेक्शन...', युवक ने किया ऐसा काम, दाैड़े-दाैड़े पहुंचे बिजली विभाग के अफसर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें