मथुरा में राधा का गांव बरसाना सजकर तैयार हो चुका है। बस इंतजार है तो राधारानी के प्रकट होने का, रंग-बिरंगी रोशनियां लाडली महल की शोभा बढ़ा रही है। हर ओर उल्लास और उमंग का माहौल है। राधा के आंगन में दूर-दराज से बधाई लेने आई सखियों का नृत्य सभी को लुभा रहा है।
विज्ञापन
बरसाना में राधाष्टमी की धूम, तस्वीरों में देखें नंदगांव से आईं सखियों ने ऐसे ली बधाई
2 of 7
बरसाना में राधाष्टमी की धूम
- फोटो : अमर उजाला
नख से सिर तक 16 शृंगारों से सजी सखियां हैं कि घंटों तक नृत्य करते हुए भी नहीं थक रहीं। गांव बरसाना अब वृषभानु नंदनी के जन्म की खुशी में झूमने लगा है। हर तरफ चल रही कीर्तन-भजनों की धुन से समूचा कस्बा राधामय नजर आने लगा है।
विज्ञापन
बरसाना में राधाष्टमी की धूम, तस्वीरों में देखें नंदगांव से आईं सखियों ने ऐसे ली बधाई
3 of 7
बरसाना में राधाष्टमी की धूम
- फोटो : अमर उजाला
रविवार शाम करीब चार बजे नंदगांव के गोस्वामी बधाई का लड्डू लेने बरसाना पहुंचे। पारंपरिक वेशभूषा पीली बगलबंदी और सफेद धोती में सजे गोस्वामी ने जैसे ही लाडली जी मंदिर में प्रवेश किया, मंदिर प्रांगण राधारानी के जयघोषों से गूंज उठा।
बरसाना में राधाष्टमी की धूम, तस्वीरों में देखें नंदगांव से आईं सखियों ने ऐसे ली बधाई
4 of 7
बरसाना में राधाष्टमी की धूम
- फोटो : अमर उजाला
मंदिरों में नंदगांव-बरसाना के ब्राह्मणों के मध्य समाज गायन शुरू हुआ। बीच-बीच में हो रही हंसी ठिठौली ने श्रद्धालुओं का भी मन मोहा। मंदिर में शयन आरती होने के बाद मंदिर परिसर व सीढ़ियों पर किसी को भी नहीं रुकने दिया गया।
विज्ञापन
बरसाना में राधाष्टमी की धूम, तस्वीरों में देखें नंदगांव से आईं सखियों ने ऐसे ली बधाई
5 of 7
बरसाना में राधाष्टमी की धूम
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को सुबह चार बजे से 5:30 बजे तक श्रीजी के प्राकट्योत्सव दर्शन भक्तों ने किए। इसके बाद श्रीजी 8:30 बजे से स्वर्ण जड़ित सिंहासन पर विराजमान होकर दोपहर 2:30 बजे तक भक्तों को दर्शन देंगी। शाम को पांच बजे सफेद संगमरमर की छतरी में भक्त श्रीजी के दर्शन कर सकेंगे।
विज्ञापन
बरसाना में राधाष्टमी की धूम, तस्वीरों में देखें नंदगांव से आईं सखियों ने ऐसे ली बधाई
6 of 7
बरसाना में राधाष्टमी की धूम
- फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड कस्बे में जलरूप में विराजमान श्रीराधा रानी का जन्मोत्सव सोमवार को मनाया जाएगा। अभिषेक, मंगला आरती के बाद समाज द्वारा बधाई गायन किया जाएगा। राधारानी के संगम पर कार्यक्रमों की धूम रहेगी। शाम को शहनाई वादन के साथ राधारानी नौका विहार करेंगी। राधाकुंड के घर-घर राधारानी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। शाम को संगम स्थित गिरिराज मंदिर पर फूल बंगला व छप्पन भोग के दर्शन होंगे। रात में भजन संध्या होगी।
बरसाना में राधाष्टमी की धूम, तस्वीरों में देखें नंदगांव से आईं सखियों ने ऐसे ली बधाई
7 of 7
बरसाना में राधाष्टमी की धूम
- फोटो : अमर उजाला
छीपी गली स्थित प्रियावल्लभ कुंज में मनाए जा रहे राधाष्टमी जन्म महोत्सव में रविवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित हुए। रसिक संतों ने श्रीहित हरिवंश सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ किया। इसके बाद मध्य प्रदेश के हरिवंश संकीर्तन मंडल ने मंगल बधाई गायन किया।