फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#Pulwama कौशल कुमार रावत को बेटे ने दी मुखाग्नि, पूरे गांव से निकाली अंतिम यात्रा में उड़ा जन सैलाब

Sat, 16 Feb 2019 12:37 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
कौशल कुमार रावत का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
आगरा के कहरई गांव में शहीद कौशल किशोर रावत का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। कौशल कुमार रावत को उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। अंतिम यात्रा को पहले पूरे गांव से निकाला गया। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में जनसैलाब उमड़ा।
 
विज्ञापन

2 of 7
कौशल कुमार रावत का अंतिम संस्कार - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले शनिवार तड़के पौने 4 बजे तिरंगे में लिपटा शहीद कौशल किशोर रावत का पार्थिव शरीर कहरई गांव में आया। पार्थिव शरीर  घर पहुंचते ही परिजन बिलख-बिलख कर रोने लगे। शहीद के अंतिम दर्शन के लिए उनके घर जन सैलाब उमड़ आया। कौशल किशोर के पार्थिव शरीर को घर के ही आंगन में रखा गया, जहां बारी-बारी कर गांव वालों, रिश्तेदारों व परिजनों ने पुष्प अर्पित कर दर्शन किए। 
विज्ञापन

3 of 7
कौशल कुमार रावत की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
पूरे राजकीय सम्मान के साथ गमगीन माहौल में शहीद कौशल किशोर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। लोगों ने शहीद की शहादत को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। इस दौरान चारों और गम की खामोशी पसर गई। 

4 of 7
कौशल कुमार रावत की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
आसपास के गांवों से भी तमाम लोग उनके दर्शन के लिए पहुंचे। जिस समय गांव में अंतिम यात्रा निकाली गई तो लोगों की पुष्प वर्षा की। फूलों से सजे शहीद के रथ को पूरे गांव में भ्रमण कराया गया। पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों से कहरई गांव गूंज गया। सीआरपीएफ के बाद यूपी पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
कौशल कुमार रावत की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
सभी राजनीतिक दलों के लोग मौजूद रहे। अनुसूचित जाति आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया, प्रदेश सरकार में  कैबिनेट मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और कई विधायक मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन

6 of 7
मां को संभालती शहीद कौशल किशोर की बेटी
डीएम एनजी रवि कुमार, डीआईजी लव कुमार समेत पुलिस और प्रशासन के कई बड़े अधिकारी भी रहे मौजूद। सामाजिक संगघटनों के लोग भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कौशल कुमार रावत की अंतिम यात्रा - फोटो : अमर उजाला
वहीं मथुरा में अमर उजाला की अपील पर रविवार को मथुरा, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों में शहीदों के लिए प्रार्थना होगी। सभी से इस प्रार्थना में शामिल होने की अपील की गई है। आप भी इस प्रार्थना में जाइए। देश के जवानों के लिए थोड़ा सा वक्त जरूर निकालिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें