फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के विरोध में प्रदर्शन: व्यापारियों ने जलाए चाइनीज एसी, फ्रिज और मोबाइल, देखें तस्वीरें

Tue, 23 Jun 2020 12:11 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
व्यापारियों ने चीनी उत्पाद जलाए - फोटो : अमर उजाला
चीन की कायराना करतूत पर आगरा में आक्रोश थम नहीं रहा है। सोमवार को आगरा मंडल व्यापार संगठन ने चीन के उत्पादों की होली जलाई। इसमें फ्रिज, एसी, वाशिंग मशीन, झालरें, कैलकुलेटर, पंखे, मोबाइल आदि को जलाया गया। जिले के कई अन्य इलाकों में लोगों ने चीन के विरोध में प्रदर्शन किया। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
व्यापारियों ने चीनी उत्पाद जलाए - फोटो : अमर उजाला
आगरा मंडल व्यापार संगठन के संस्थापक गोविंद अग्रवाल ने कहा कि हिंदुस्तान के उद्योगपति, इंजीनियर, वैज्ञानिक विदेशों में जाकर कार्य करते हैं। अगर उनकी प्रतिभा का इस्तेमाल वास्तव में भारत के अंदर होने लगे तो चीन से सस्ती और क्वॉलिटी में बेहतर सामानों का निर्माण कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
व्यापारियों ने चीनी उत्पाद जलाए - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों ने कहा कि भारत सरकार यहां के उद्योगपतियों को सस्ती जमीन, सस्ती बिजली व करों में कमी कर प्रोत्साहित करे तो देश उत्पादन के मामले में सबसे ऊपर होगा। प्रदर्शन में नरेंद्र सिंह, पवन बंसल, चरणजीत थापर, दुर्ग विजय सिंह, त्रिलोक चंद शर्मा, सलीम जब्बार, प्रकाश चंद्र अग्रवाल, रितेश जैन, संजय गोयल आदि शामिल रहे। 

4 of 5
राष्ट्रीय हिंदू एकता वाहिनी ने पुतला फूंका - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय हिंदू एकता वाहिनी ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंककर नारेबाजी की। पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र के गांव मंसुखपुरा में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। चीन निर्मित सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चीनी सामान को जलाया - फोटो : अमर उजाला
किसान नेता सत्यवीर चौधरी ने कहा कि चीन के सामान लोग नहीं खरीदेंगे तो उससे चीन को आर्थिक नुकसान होगा, जिससे उसकी कमर टूटेगी। किसान नेता धर्मवीर चौधरी, सौरभ चौधरी, लाखन सिंह त्यागी, प्रदीप शर्मा, सतीश सिकरवार ने भी लोगों से चीन के सामान के बहिष्कार की अपील की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें