फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देह व्यापार: होटल संचालकों और एजेंटों के राज खोलेगी सरगना महिला, ऑन डिमांड बुलाती थी विदेशी युवतियां

Thu, 23 Jul 2020 04:26 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

शहर में सक्रिय एजेंट और होटल संचालकों के बारे में होगी पूछताछ
 
विज्ञापन
1 of 5
आरोपियों को ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा में देह व्यापार के मामले में जेल भेजी गई सरगना महिला थाना ताजगंज पुलिस की रिमांड पर रहेगी। पुलिस ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 48 घंटे की रिमांड मंजूर की है। पुलिस उससे देह व्यापार के नेटवर्क के बारे में पता करेगी। उसके कौन से होटल संचालक मित्र हैं, इसका पता किया जाएगा। एजेंट के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन

2 of 5
देह व्यापार की सरगना गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि सरगना महिला और उसके साथी होटल संचालक राहुल मिश्रा को आठ जुलाई को गिरफ्तार किया था। उसके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम का मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया था। महिला के मोबाइल में कई राज थे। उससे कई सवालों के जवाब पुलिस को जानने थे। इसके लिए उसे रिमांड पर लेने की तैयारी की गई। देह व्यापार के रैकेट में कौन-कौन लोग हैं, इसके बारे में पता किया जाना है।
 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस की गिरफ्त में सरगना - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी ताज सुरक्षा मोहसिन खान ने महिला को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था। महिला को जेल से तलब किया गया। सुनवाई के बाद पुलिस को आरोपी महिला की 48 घंटे की रिमांड मिल गई। यह गुरुवार सुबह करीब 10 बजे से शनिवार सुबह 10 बजे तक की होगी।

संबंधित खबर- देह व्यापार: ऑन डिमांड विदेशी युवतियां उपलब्ध कराती थी सरगना, फोन में मिले सैकड़ों न्यूड फोटो
 

4 of 5
पुलिस गिरफ्त में सरगना - फोटो : अमर उजाला
देह व्यापार की सरगना से पुलिस को कई सवालों के जवाब चाहिए। उसके गैंग में कितने लोग हैं। ताजनगरी में इस धंधे से कौन-कौन जुड़ा हुआ है। वह किन होटलों में लड़कियों को बुलाकर रखती थी। होटल संचालकों ने भी उसे किराए पर कमरे दिए थे। दिल्ली और मुंबई के प्रमुख एजेंट और सरगना कौन हैं? अक्सर कौन-कौन ग्राहक आते थे? इन सबके बारे में पता किया जाएगा। पुलिस उससे पूछताछ के बाद आरोपियों को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इसी होटल में पकड़ा गया देहव्यापार - फोटो : अमर उजाला
थाना सिकंदरा में एक युवक आशु के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें देह व्यापार की सरगना का नाम आया था। इस मामले में उसे जेल भी भेजा गया था, लेकिन आशु का आज तक कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस रिमांड पर लेने के बाद उससे आशु के बारे में भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें