फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरेश हत्याकांड: दो चौकियों के बीच हुई वारदात, बदमाश फरार, पुलिस के इकबाल पर सवाल

Sun, 20 Dec 2020 03:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
हरेश पचौरी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शहर से लेकर देहात तक ताबड़तोड़ हत्या, लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देकर बदमाश पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। सदर क्षेत्र में ही एक सप्ताह में चार बड़ी वारदात हो चुकी हैं। पहले सराफ की दुकान में चोरी हुई। इसके बाद बैंक में डकैती। दो दिन पहले बदमाश फायरिंग करके बाड़े से भैंस ले गए। अब शनिवार को राजपुर चुंगी पर दो पुलिस चौकियों के बीच भीड़भाड़ वाले इलाके में हत्याकांड को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस के इकबाल पर ही सवाल खड़ा कर दिया है। घटनास्थल पर लगे एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो गई। 

संबंधित खबर- आगरा में फिर बड़ी वारदात, बीच सड़क पर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, हत्या से फैली सनसनी
विज्ञापन

2 of 7
हरेश पचौरी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
शनिवार को राजपुर चुंगी पर दस्तावेज लेखक और प्रॉपर्टी डीलर हरेश पचौरी को बाइक सवार बदमाशों ने गोलियों से भून डाला। जिस जगह पर यह वारदात हुई, वहां से 400 मीटर की दूरी पर शहीद नगर पुलिस चौकी है, वहीं 200 मीटर की दूरी पर इनफ्रेंट्री लाइन चौकी है। शहीद नगर मार्ग पर पुलिस का बूथ भी है। बदमाश हरेश पचौरी को गोली मारते हैं। एक के बाद एक तीन गोलियां चलाईं और आसानी से हथियार लहराते हुए भाग गए। यह तब था, जब पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर सड़कों पर पुलिस फोर्स को लगाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 7
घटना के बाद मौके पर पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
एक सप्ताह पहले बदमाश रोहता स्थित सराफ की दुकान से लाखों के जेवरात ले गए थे। इसके बाद 15 दिसंबर को सरेशाम बैंक में डकैती की वारदात हुई। यहां बदमाश 56.94 लाख रुपये लूटकर ले गए थे। दो दिन बाद सदर क्षेत्र के ही फूलबाग से भैंसों को लूटा था। फायरिंग भी की थी। अब हत्याकांड ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

4 of 7
सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे बदमाश (लाल घेरे में) - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने हत्याकांड को अंजाम देने में 30 सेकंड ही लगाया। एक गोली मारने के बाद हरेश पचौरी बदमाश से उलझ भी गए, लेकिन बदमाश ने दो और गोली मार दीं। इस दौरान रास्ते से लोग निकल रहे हैं। कार भी निकलकर जा रही है। गोली चलने के बाद एक राहगीर की नजर भी जाती है, लेकिन वह पास नहीं जाता है। बाद में बदमाश आसानी से शहीद नगर की तरफ बाइक ले जाकर भाग जाते हैं। पुलिस को घटना के सीसीटीवी फुटेज भी मिल गए हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
घटना के संबंध में जानकारी लेते एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद - फोटो : अमर उजाला
लोगों का कहना था कि राजपुर चुंगी के पास दो चौकी हैं। इन पर पुलिस भी रहती है। इसके बावजूद बदमाश आसानी से वारदात करके भाग निकले। यह पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाने के लिए काफी है। पुलिस गश्त पर होती तो बदमाश पकड़े भी जा सकते थे। मगर, पुलिस चौकी में भी पुलिसकर्मी नहीं होते हैं। लोगों ने घटना पर आक्रोश व्यक्त किया। 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर पड़ा हरेश का मोबाइल - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर एक मोबाइल पड़ा मिला था। उस पर खून के छींटे लगे थे। यह देखकर समझा जा रहा था कि बदमाश का रह गया होगा, लेकिन बाद में वह हरेश पचौरी का ही निकला। परिजनों ने इस बारे में पुलिस को भी बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सीओ सदर महेश कुमार के मुताबिक, परिजनों ने पूछताछ में बताया कि वर्ष 2003 में पूनम कॉम्पलेक्स के पास सुरेश चंद उपाध्याय की हत्या हुई थी। राजेश्वर मंदिर के सामने उनकी जमीन हुआ करती थी। हत्याकांड में हरेश को भी नामजद किया था। हत्याकांड में अशोक दीक्षित और संजू पंडित का नाम भी आया था। हरेश को जेल भी जाना पड़ा था। मगर, अब विवाद खत्म हो गया था। हालांकि पुलिस को आशंका है कि जमीन की रंजिश में ही हरेश की हत्या की गई है। इस बारे में छानबीन की जा रही है। हत्या शूटरों से सुपारी देकर कराए जाने की आशंका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें