फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के श्रद्धालु ने ठाकुर बांकेबिहारी को भेंट किया अमेरिकी डॉलरों से बना हार, देखें तस्वीरें

Sun, 20 Dec 2020 03:15 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
108 डॉलर का हार - फोटो : अमर उजाला
तीर्थनगरी वृंदावन में शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी लाल का प्राकट्योत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। प्राकट्योत्सव पर सैकड़ों भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन किए। दिल्ली के एक श्रद्धालु ने ठाकुर बांकेबिहारी को अमेरिकी डॉलर का हार भेंट किया। यह अनोखा हार प्राकट्योत्सव पर बांकेबिहारी को पहनाया गया। अन्य श्रद्धालुओं के लिए यह हार आकर्षण का केंद्र बना रहा।
विज्ञापन

2 of 5
बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी का मंदिर विश्व प्रसिद्ध है। मंदिर के विशाल चौक में ऊंचे जगमोहन के पीछे निर्मित गर्भग्रह में भव्य सिंहासन पर ठाकुर बांकेबिहारी विराजते हैं। संगीत शिरोमणि हरिदास के अनुरोध पर बांकेबिहारी की बांकेबिहारी की मूर्ति प्रकट हुई थी। शनिवार को ठाकुर बांकेबिहारी का 515वां प्राकट्योत्सव मनाया गया। 
विज्ञापन

3 of 5
108 डॉलर से बना हार - फोटो : अमर उजाला
प्राकट्योत्सव पर ठाकुर बांकेबिहारी का दिव्य शृंगार किया गया है। इस अवसर पर ठाकुरजी को 108 अमेरिकी डॉलर से बना हार भी पहनाया गया। यह अनोखा हार दिल्ली के एक श्रद्धालु ने भेंट किया है। इस हार की कीमत भारतीय मुद्रा में करीब आठ हजार रुपये आंकी गई है। 

4 of 5
वृंदावन में बांकेबिहारी के प्राकट्योत्सव की धूम - फोटो : अमर उजाला
प्राकट्योत्सव पर तीर्थनगरी में चहुंओर आनंद का माहौल छाया रहा। ठाकुरजी की प्राकट्यस्थली निधिवन में दूध, गंगा-यमुना जल आदि से अभिषेक किया गया। इसके बाद निधिवन से बधाई यात्रा निकाली गई, जो गोपीनाथ बाजार, पत्थरपुरा, चुंगी चौराहा, अनाज मंडी, प्रताप बाजार, लोई बाजार, वनखंडी, आठखंबा होते हुए बांकेबिहारी मंदिर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
बधाई यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। दिनभर ठाकुरजी के दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। बांकेबिहारी मंदिर ही नहीं बल्कि पूरे वृंदावन में ठाकुरजी के जयकारे से गूंजते रहे। हर कोई बांकेबिहारी की भक्ति में झूमता नजर आया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें