शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने के बाद किसी भी बच्चे को स्कूल में प्रवेश देने से मना नहीं किया जा सकता, लेकिन मैनपुरी के भोगांव के कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने स्कूल में बच्ची का प्रवेश कराने पहुंची महिला को प्रवेश न देने की बात कहते हुए लौटा दिया। प्रधानाध्यापिका पर मोबाइल पर बिजी थीं। जब बच्ची की मां ने दाखिले के लिए गुजारिश की तो भड़क गईं। बोलीं- समझ नहीं आता। यहां से जाइए, सिर में दर्द मत करिए। बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हुआ तो बीएसए ने जांच के आदेश दिए हैं।
मामला कंपोजिट विद्यालय भोगांव से जुड़ा हुआ है। यहां का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें महिला अपनी बेटी के प्रवेश के लिए प्रधानाध्यापिका मीना वर्मा के पास पहुंचती है। वह बच्ची के प्रवेश के लिए निवेदन करती है। वीडियो में मीना वर्मा उसे दूसरे विद्यालय में प्रवेश कराने की बात कह रही हैं।