थाईलैंड की राजकुमारी महा चक्री सिरिनधोर्न ने अपने 100 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मंगलवार को ताजमहल का दीदार किया। आगरा किला और एत्माद्दौला स्मारक को भी निहारा।
विज्ञापन
2 of 7
थाईलैंड की राजकुमारी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन गतिमान से आगरा पहुंची थाईलैंड की राजकुमारी महाचक्री सिरिनधोर्न का स्टेशन पर प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 7
थाईलैंड की राजकुमारी
- फोटो : अमर उजाला
सुबह ताजमहल पहुंची थाई राजकुमारी ने गाइड शमशुद्दीन से ताज के स्थापत्य, मडपैक ट्रीटमेंट और मुमताज से जुड़ी कहानियों पर रुचि दिखाई।
4 of 7
थाईलैंड की राजकुमारी
- फोटो : अमर उजाला
आर्कियोलोजी की छात्रा रहीं थाई राजकुमारी ने ताजमहल, आगरा किला और एत्माद्दौला में गाइड से मुगलिया स्मारकों की इमारतों के हिंदी शब्दों के बारे में पूछा।
विज्ञापन
5 of 7
थाईलैंड की राजकुमारी
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल में थाई एयरफोर्स और रॉयल एलीट फोर्स के अधिकारियों के साथ डायना सीट और वीडियो प्लेटफार्म पर फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
6 of 7
थाईलैंड की राजकुमारी
- फोटो : अमर उजाला
करीब डेढ़ घंटे तक वह ताजमहल में रहीं। इसके बाद वह आगरा किला और एत्माद्दौला पहुंचीं। एत्माददौला के पच्चीकारी की सराहना करते हुए थाई राजकुमारी ने इसे बेहतरीन स्मारक बताया।
बता दें कि भारत से लगातार जुड़ी रहीं राजकुमारी महाचक्री को पदम भूषण, इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार और विश्व संस्कृत पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। सुबह गतिमान एक्सप्रेस से आईं राजकुमारी शाम को खेरिया हवाई अड्डे से अपने विशेष विमान से सीधे थाईलैंड के लिए रवाना हुईं।