फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूले नहीं समा रहे गांव के स्कूली बच्चे, देश के मुखिया ने उनकी थाली में परोसा भोजन

Fri, 29 Nov 2019 12:42 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय पात्र में बच्चों को भोजन प्रसाद परोसते राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर में बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पत्नी सविता कोविंद के साथ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गांव के बच्चों के साथ कुछ पल बिताए और उन्हें खाना परोसा। मिड-डे मील बनाने वाली रसोई का अवलोकन भी किया। उन्होंने यहां ठाकुर राधा वृंदावन चंद्र के दर्शन भी किए। 
विज्ञापन

2 of 5
बच्चों से मिलते राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
दोपहर 2:12 बजे राष्ट्रपति का काफिला अक्षयपात्र पहुंचा। इस दौरान चेयरमैन मधु पंडित दास एवं वाइस चेयरमैन चंचलापति दास ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। उन्होंने अक्षयपात्र परिसर में स्थित चंद्रोदय मंदिर में राधा वृंदावन चंद्र के दर्शन किये। दर्शन उपरांत उन्होंने अक्षय पात्र स्थित मिड डे मील बनाने वाली केंद्रीयकृत रसोई का अवलोकन किया।
विज्ञापन

3 of 5
अक्षय पात्र में बच्चों को भोजन प्रसाद परोसते राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला
अक्षयपात्र में सरकारी विद्यालयों के बच्चों ने गुलाब का फूल देकर राष्ट्रपति व उनकी पत्नी, राज्यपाल व मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद राष्ट्रपति ने सरकारी विद्यालयों से आये 32 बच्चों को भोजन परोसा। साथ ही अक्षय पात्र द्वारा की जा रही मध्याह्न भोजन वितरण सेवा की सराहना की। इस मौके पर प्रदेश के राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।  

4 of 5
स्कूली बच्चों संग राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री व अन्य - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति द्वारा भोजन परोसने से प्रफुल्लित बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वो अपने को बड़ा सौभाग्यशाली मान रहे थे। भरतिया गांव के प्राथमिक विद्यालय में कोमल नजदीक से राष्ट्रपति के मिलने और उनके द्वारा हाल चाल पूछने के साथ ही भोजन परोसने के यादगार पलों को बार-बार याद कर रही है। उसने कहा कि मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही बड़ा दिन है कि देश के राष्ट्रपति ने मुझे भोजन परोसा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद व अन्य - फोटो : अमर उजाला
संस्था के चेयरमैन ने कहा कि हमारे लिए यह बड़े ही हर्ष की बात है कि देश के राष्ट्रपति यहां पधारे। उन्होंने यहां बच्चों को अपने भोजन परोसा और उन्हें शुभाशीष प्रदान किया। संस्था के वाइस चेयरमैन ने बताया कि अक्षय पात्र के द्वारा स्थापित 52 किचन में से वृंदावन के केंद्रीयकृत रसोई का स्थान सबसे पहले स्थापित होने वाले रसोई घरों में दूसरा है। राष्ट्रपति के आगमन से इसका गौरव और बढ़ गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें