फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति ने किए बांकेबिहारी के दर्शन: महिलाओं ने गाए मंगलगीत, राज्यपाल और सीएम ने किया स्वागत, देखें वृंदावन दौरे की तस्वीरें

Mon, 27 Jun 2022 01:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
1 of 8
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वृंदावन दौरा - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का वृंदावन आगमन भक्ति भावना से भरपूर रहा। श्रीराधाकृष्ण की पावन भूमि पर आकर राष्ट्रपति ब्रज के ढंग में रंग गए। सोमवार की सुबह जब राष्ट्रपति ने मंदिर में प्रवेश किया, तो कड़ी सुरक्षा और गरिमापूर्ण वातावरण था। हर बीतते क्षण के साथ वह ब्रज की आस्था और महिमा की गहराइयों में डूबते चले गए। राष्ट्रपति मंदिर में करीब 40 मिनट रुके। परंपरागत पद्धति से उन्हें मंदिर के सेवायत बाल कृष्ण गोस्वामी ने पूजन अर्चन कराया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच उन्हें ठाकुर बांकेबिहारी का प्रसादी इत्र, केसर चंदन, पटुका, पुष्पमाला और मोतीवाला भेंट की। इसी के साथ उन्हें बांकेबिहारी का राजभोग प्रसाद दूधभात भी भेंट किया गया। बांकेबिहारी की मनोहारी छवि को महामहिम काफी देर तक अपलक निहारते रहे। इस अवसर पर आश्रय सदन की पांच महिलाएं की साथ थीं। उन्होंने मंगलगीत गाए। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति के स्वागत में मंदिर को देशी-विदेशी फूलों से सजाया गया। 

विज्ञापन

2 of 8
राज्यपाल और सीएम ने किया राष्ट्रपति का स्वागत - फोटो : अमर उजाला
तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे। सोमवार की सुबह करीब 9.45 बजे कृष्णा कुटीर के समीप बनाए गए हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर उतरा। यहां उनका स्वागत प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। 
विज्ञापन

3 of 8
राष्ट्रपति का काफिला - फोटो : अमर उजाला
स्वागत के बाद राष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के लिए रवाना हो गया। राष्ट्रपति के आगमन से पूर्व ही मंदिर में आम भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया। लोकल फोर्स और अधिकारी हटाकर राष्ट्रपति के लिए आईं सुरक्षा एजेंसियों ने कमान संभाल ली। जो जहां है, उसे वहीं रोक दिया गया। 

4 of 8
फूलों से सजाया गया बांकेबिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति के आगमन पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में खास इंतजाम किए गए। मंदिरों को फूलों से सजाया गया। राष्ट्रपति गोल्फ कार्ट से मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर में प्रवेश करते ही वेद मंत्रोच्चारण के मध्य उनका स्वागत किया गया। इसके बाद गर्भगृह के सामने वीआईपी गैलरी में पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने पूजन में ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को इत्र, गुलाब, फल एवं मिठाई निवेदित किया। ठाकुरजी ने देशी-विदेशी फूलों की छांव में विराजमान होकर दर्शन दिए। राष्ट्रपति काफी देर तक अपलक ठाकुर बांकेबिहारी की मनोहरी छवि निहारते रहे। दर्शन के दौरान कृष्णा कुटीर की पांच माताएं भी मंदिर में मौजूद रहीं। 
 
विज्ञापन

6 of 8
बांकेबिहारी मंदिर में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति ने सपत्नीक ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन किए। षोडशोपचार पूजन पद्धति से आचार्य अवधेश शास्त्री बादल ने वैदिक रीति-रिवाज से पूजन कराया। राष्ट्रपति ने गुलाब जल व इत्र से देहरी पूजन किया। मंदिर में पांच दीपक प्रज्ज्वलित कर देश की सुख समृद्धि की मनौती मांगी। 
विज्ञापन

7 of 8
मंदिर परिसर में राज्यपाल, सीएम योगी और महिलाएं रहीं मौजूद - फोटो : अमर उजाला
बांकेबिहारी के दर्शन करने के बाद राष्ट्रपति कृष्णा कुटीर पहुंचे। यहां रहने वाली माताओं ने तिलक लगाकर राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति आश्रय सदन में करीब एक घंटे तक रहे। इस दौरान उन्होंने माताओं से संवाद किया। राष्ट्रपति ने कृष्णा कुटीर में माताओं द्वारा बनाए जा रहे विभिन्न उत्पादों को भी देखा। 
विज्ञापन

8 of 8
राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगाए गए लंगूर - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की सुरक्षा को लेकर वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया गया। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा। सोमवार की सुबह जिस मार्ग से राष्ट्रपति गुजरे, उस मार्ग को रविवार रात को ही सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। बांकेबिहारी के दर्शन को जाते वक्त बंदर खलल न डाले, इसको देखते हुए सात लंगूर लगाए गए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें