फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, देखिए तस्वीरें

Thu, 03 Jan 2019 09:12 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
प्रशासन के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज आगरा में होंगे। वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नौ जनवरी के प्रस्तावित कार्यक्रम की समीक्षा करेंगे। इसके चलते नगर निगम ने कार्यक्रम स्थल कोठी मीना बाजार मैदान के साथ-साथ शहर की सड़कों की दशा सुधारने का काम शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, देखिए तस्वीरें

2 of 8
सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
निगम का बड़ा दस्ता गुरुवार को कोठी मीना बाजार में जुटा रहा। वरिष्ठ अधिकारी भी दिनभर कार्यों का जायजा लेते रहे। नगर निगम ने खेरिया एयरपोर्ट से कमिश्नरी तक की सड़क पर सफाई कार्य शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, देखिए तस्वीरें

3 of 8
डिवाइर की पुताई करते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
डिवाइडरों की पुताई का काम भी चल रहा है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के संभावित रूट खेरिया एयरपोर्र्ट के टाटा गेट से कोठी मीना बाजार मार्ग पर काम शुरू हो गया है। गड्ढों को भरा जा रहा है। सफाई की जा रही है। डिवाइडरों की मरम्मत और रंगाई पुताई का काम चल रहा है। 

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, देखिए तस्वीरें

4 of 8
मैदान में सफाई करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीना बाजार में जलकल विभाग और नगर निगम की टीम काम में लगी है। चार ट्रक, ट्रैक्टर ट्राली, जेसीबी और सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी सफाई कार्य में जुटे हैं। एक दिन में ही नगर निगम की टीम ने मैदान का हुलिया बदल दिया है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, देखिए तस्वीरें

5 of 8
तैयारियों का जायजा लेते अफसर - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को नगर आयुक्त अरुण प्रकाश और अपर नगर आयुक्त विजय कुमार ने भी कोठी मीना बाजार और रूट का निरीक्षण किया। कोठी मीनाबाजार मैदान पर प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पूर्व शुक्रवार को उप्र सीएम योगी आदित्यनाथ मैदान का निरीक्षण  कर सकते है इस के लिए नगर निगम कर्मचारीओं द्वारा मैदान को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, देखिए तस्वीरें

6 of 8
कोठी मीना बाजार मैदान - फोटो : अमर उजाला
कोठी मीनाबाजार मैदान पर प्रधानमंत्री मोदी की रैली से पूर्व शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मैदान का निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए नगर निगम कर्मचारीओं द्वारा मैदान को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, देखिए तस्वीरें

7 of 8
जेसीबी से की गई सफाई - फोटो : अमर उजाला
आगरा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी एसएन मेडिकल कॉलेज का भी निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए शुक्रवार को जेसीबी मशीन द्वारा मेडिकल कॉलेज परिसर में दिनभर सफाई अभियान चलता रहा। 
विज्ञापन

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के दौरे से पहले शहर को चमकाने में जुटा प्रशासन, देखिए तस्वीरें

8 of 8
मिट्टी डालते मजदूर - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से कमिश्नरी के पूर्व ग्राउंड में मिट्टी डालते मजदूर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें