फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मर गईं संवेदना: रोती रही अंजलि, नाजुक हालत की दुहाई भी दी, न माने पुलिसवाले; वीडियोग्राफर पति ने सुनाई आपबीती

Tue, 15 Sep 2026 03:09 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के लभौआ गांव में चोरी के शक में पुलिस द्वारा रविवार रात पति गौरव को हिरासत में लिए जाने के सदमे से उसकी गर्भवती पत्नी अंजली (28) की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार सुबह प्रसव के बाद निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 10
फिरोजाबाद कांड - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
साहब, मेरा कोई कसूर नहीं। एक साल पुरानी रंजिश में मुझे झूठा फंसाया गया है। मेरी पत्नी रोती रही। अपनी नाजुक हालत का वास्ता देती रही लेकिन पुलिस वाले नहीं माने... और आज मेरी दुनिया उजड़ गई। पत्नी अंजलि की मौत के बाद चोरी के आरोप में हिरासत में लिए गए वीडियोग्राफर गौरव ने जब आपबीती सुनाई तो सबकी आंखें नम हो गईं।

थाने से छूटने और पत्नी की मौत के बाद बदहवास गौरव ने बताया कि वह शिकोहाबाद में वीडियोग्राफी की दुकान चलाता है। गांव में जिस परचून की दुकान में चोरी हुई थी, उस दुकानदार से एक साल पहले उसके पारिवारिक चाचा व ग्राम प्रधान कैलाश बाबू का विवाद हुआ था। उस समय उसने बीच-बचाव कराकर समझौता कराया था। उसके साथी अजेंद्र के पिता ने भी प्रधान पक्ष का साथ दिया था। 
विज्ञापन

2 of 10
अंजली और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इसी रंजिश के चलते दुकानदार ने चोरी के मामले में उसका और अजेंद्र का नाम पुलिस को दे दिया। गौरव के मुताबिक, रविवार रात करीब 8 बजे वह दुकान बंद कर घर लौटा था। रात 11 बजे अचानक 8 से 10 पुलिसकर्मी उसके घर आ धमके। जब उसने और उसकी गर्भवती पत्नी अंजलि ने रात में ले जाने का कारण पूछा तो पुलिसकर्मियों ने कहा-दरोगा जी सड़क पर खड़े हैं, बस थोड़ी पूछताछ करनी है फिर घर वापस आ जाना।

 
विज्ञापन

3 of 10
परिजनों ने फेंकी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
अंजलि ने अपनी साढ़े आठ माह की गर्भावस्था और अपनी तबीयत की दुहाई देते हुए पुलिसकर्मियों से हाथ जोड़कर विनती की कि जो पूछताछ करनी है, घर पर ही कर लें लेकिन पुलिसकर्मी नहीं माने और उसे खींचकर बाहर ले आए। गौरव ने बताया कि जैसे ही वह सड़क पर पहुंचा, पुलिसकर्मियों ने उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी और जबरन गाड़ी में ठूंस दिया।

4 of 10
पुलिस और परिजनों में हुई बहस - फोटो : अमर उजाला
रातभर हवालात में बंद रखा
गौरव ने बताया कि पुलिस ने मुझे रातभर हवालात में बंद रखा। जब भी वह अपना अपराध पूछता या घर जाने की गुहार लगाता, पुलिसकर्मी उसके साथ गाली-गलौज करते और विरोध करने पर मारपीट की धमकी देते। सोमवार सुबह 11 बजे जब ग्राम प्रधान और गांव के लोग चीखते-चिल्लाते थाने पहुंचे और पुलिस को बताया कि गौरव की पत्नी की सदमे से मौत हो गई है और नवजात बच्चा आईसीयू में जिंदगी की जंग लड़ रहा है तब जाकर पुलिस के हाथ-पांव फूले।

घबराए पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन उसे और अजेंद्र को थाने से बाहर निकाल दिया। गौरव ने बताया कि पुलिस की इसी हनक और तानाशाही ने आज उसके बच्चे से उसकी मां को छीन लिया और उसका हंसता-खेलता परिवार तबाह कर दिया।
विज्ञापन

5 of 10
मृतक अंजली - फोटो : अमर उजाला
नवजात से छिन गया मां का साया, गंभीर हालत में आगरा रेफर
फिरोजाबाद में एक तरफ शिकोहाबाद थाने के बाहर न्याय की मांग को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच खींचतान चली तो दूसरी तरफ मेडिकल कॉलेज की बाल रोग गहन चिकित्सा इकाई के बाहर बेबस पिता गौरव अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा था। पत्नी अंजलि की मौत के बाद उसका नवजात बेटा भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा है। गौरव ने बताया कि वह बेटे के साथ आगरा में है। साथ गए परिजनों का कहना है कि घर में जहां खुशियां आनी चाहिए थीं, वहां एक साथ दो-दो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। एक तरफ घर में अंजलि का शव पहुंचा तो दूसरी तरफ मासूम बच्चा अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहा है। गांव के लोग और रिश्तेदार अब बस ईश्वर से यही प्रार्थना कर रहे हैं कि कम से कम इस बेकसूर नवजात की सांसें बच जाएं।

 
विज्ञापन

6 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
महिला में हीमोग्लोबिन का स्तर केवल 5 पॉइंट के करीब था। प्रसव के बाद अचानक बीपी गिर जाने के कारण हालत बिगड़ी, जिसके चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था।- डॉ. आरसी केशव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, संयुक्त चिकित्सालय, शिकोहाबाद

चोरी के मामले में पूछताछ के लिए युवक को हिरासत में लिया गया था। परिजनों की शिकायत प्राप्त कर ली गई है।
-अनुज चौधरी, एसपी ग्रामीण
विज्ञापन

7 of 10
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
चोरी के शक में पति को हिरासत में लेने पर बिगड़ी गर्भवती पत्नी की तबीयत, मौत
फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के लभौआ गांव में चोरी के शक में पुलिस द्वारा रविवार रात पति गौरव को हिरासत में लिए जाने के सदमे से उसकी गर्भवती पत्नी अंजली (28) की तबीयत बिगड़ गई। सोमवार सुबह प्रसव के बाद निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना से भड़के ग्रामीणों ने शिकोहाबाद थाने पर प्रदर्शन कर हंगामा किया। मामले में एसएसपी आदित्य लांग्हे ने लापरवाही बरतने पर दो एसआई समेत 6 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। अग्रिम जांच एएसपी आईपीएस जयबिंद कुमार गुप्ता को सौंपी है।

 

8 of 10
अंजली और उसके परिजन - फोटो : अमर उजाला
लभौआ गांव में बीते शुक्रवार रात जहेश कुमार की परचून की दुकान में चोरी हुई थी। इसी सिलसिले में रविवार रात शिकोहाबाद थाने के पुलिसकर्मी गांव के दो युवक गौरव और अजेंद्र प्रताप को हिरासत में लेकर थाने आ गए। गौरव की 28 वर्षीया पत्नी अंजली निगम, जो कि गर्भवती थीं, पति को पुलिस द्वारा ले जाने की खबर सुनते ही सदमे में आ गईं और उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें शिकोहाबाद संयुक्त चिकित्सालय ले गए, जहां सोमवार सुबह करीब 9:30 बजे उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने अंजली को मृत घोषित कर दिया।
 

9 of 10
अंजली और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाने में दो घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, भारी पुलिस बल तैनात
महिला की मौत की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीण और परिजन ट्रैक्टरों में भरकर शिकोहाबाद थाने पहुंच गए। महिलाओं ने थाने के भीतर कुर्सियां फेंक दीं और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही भीम आर्मी और किसान नेता भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात अनुज चौधरी, एएसपी शिकोहाबाद जयबिंद कुमार गुप्ता और सीओ यातायात अंबरीश कुमार के साथ मक्खनपुर, सिरसागंज, नसीरपुर थाने की पुलिस फोर्स ने मोर्चा संभाला। पुलिस द्वारा गौरव और उसके साथी को रिहा किए जाने व निष्पक्ष कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण शांत हुए। इसके बाद थाना उत्तर, दक्षिण और रामगढ़ पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया और देर शाम गांव में अंतिम संस्कार हुआ।

 
विज्ञापन

10 of 10
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
लापरवाही पर दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
एसएसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि मामले में लापरवाही बरतने पर 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जब पुलिसकर्मियों को पता था कि गौरव की पत्नी की तबीयत खराब है और पूछताछ में कुछ सामने नहीं आया था, तो उसे छोड़ दिया जाना चाहिए था। निलंबित पुलिसकर्मियों में एसआई धर्मपाल सिंह, सत्यपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह, अरविंद कुमार और कांस्टेबल भवतोष कुमार व रंगरूट कांस्टेबल कुलदीप कुमार शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें