फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे राम ! रावण का वध करने के लिए आपको गड्ढों से गुजरना होगा, ऐसा है सड़क का हाल

Sat, 28 Sep 2019 08:08 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
रामलीला शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
आगरा में रामलीला में इस बार श्रीराम को रावण दहन के लिए 15 फीट के 14 गड्ढों से होकर गुजरना पड़ेगा। इनके अतिरिक्त 74 छोटे गड्ढे हैं, जो परेशानी का कारण बनेंगे। राम और रावण सेना के युद्ध करते हुए जाने वाले इस रास्ते पर अंधेरा भी रहता है। सेंट जोंस चौराहे पर वैश्य बोर्डिंग हाउस में दशहरे पर रावण दहन होगा। रावण दहन से पहले जटपुरा लोहामंडी से सेंट जोंस चौराहे तक पांच किमी लंबे रूट पर दशहरा मेला शोभायात्रा निकाली जाएगी। जबकि शोभायात्रा का मार्ग बदहाल है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
रामलीला शोभायात्रा मार्ग - फोटो : अमर उजाला
दशहरा मेला आयोजन समिति ने क्षेत्रीय पार्षद के साथ नगर निगम के अधिकारियों की टीम के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। एक लाख से ज्यादा लोग इस शोभायात्रा में राम रावण की सेनाओं के बीच के युद्ध को देखने के लिए पहुंचते हैं। इसमें 50 से ज्यादा झांकियां शामिल होती हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

3 of 7
रामलीला शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढे - फोटो : अमर उजाला
शहर के जटपुरा स्थित श्रीरामचंद्र मंदिर से दशहरा शोभायात्रा शुरू होगी। यहां से न्यू राजा मंडी, तोता का ताल, लोहामंडी चौराहा, लोहामंडी बाजार, राजामंडी बाजार, एमजी रोड होते हुए सेंट जोंस चौराहे तक शोभायात्रा में राम, रावण और उनकी सेनाएं युद्ध करते हुए निकलेंगी। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें

4 of 7
रामलीला शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढा - फोटो : अमर उजाला
पांच किमी लंबे मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। इनमें पानी की टंकी, लोहामंडी पर, राजा मंडी स्टेशन के सामने, तोता का ताल मोड़ पर, मंदिर के सामने, लोहामंडी बाजार और राजा की मंडी बाजार में सड़क ज्यादा टूटी है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

5 of 7
रामलीला शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
दशहरा शोभायात्रा कमेटी के संयोजक एवं पार्षद शरद चौहान ने बताया कि शोभायात्रा के रूट पर सड़कें खराब हैं और कई जगह अंधेरा है। राजामंडी स्टेशन, लोहामंडी टंकी के सामने सड़क जर्जर हो चुकी है। एक से डेढ़ लाख लोग शोभायात्रा को देखेंगे। हमने दशहरे से तीन दिन पहले यहां 5 अक्तूबर से पहले काम कराने की मांग की है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन

6 of 7
आगरा नगर निगम
नगर निगम के जोन-3 अधिशासी अभियंता ने क्षेत्रीय पार्षद शरद चौहान के साथ शोभायात्रा मार्ग का निरीक्षण किया, जिसमें श्रीराम मंदिर के सामने फर्श खराब मिला, वहीं मंदिर से राजा मंडी स्टेशन जाने वाली रोड पर सड़क और नाली टूटी मिली। स्टेशन से तोता का ताल और लोहामंडी चौराहे तक की सड़क बेहद खराब स्थिति में पाई गई। चामुंडा देवी मंदिर के पास न्यू राजा मंडी में जलभराव और सड़क खराब हालत में मिली। यहां डलावघर पर कूड़ा सड़क तक फैला पाया गया।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
आगरा के मेयर नवीन जैन
महापौर नवीन जैन ने कहा कि दशहरा मेला शोभायात्रा मार्ग का नगर निगम अधिकारियों ने निरीक्षण कर लिया है। इस रूट पर विकास कार्य का प्रस्ताव कार्यकारिणी में रखा गया था, जो पास कर दिया गया है। यहां जो काम होने हैं, उसके प्रस्ताव बन रहे हैं। यह रूट एकदम ठीक किया जाएगा। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां क्लिक करें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें