फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मार्ट सिटी के गड्ढे: राखी बांधने निकलेंगी बहनें, ये मार्ग लेंगे इम्तिहान; आगरा की बदहाल सड़कों की तस्वीरें

Fri, 28 Aug 2026 10:36 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

रक्षाबंधन पर बहनों के लिए घर तक पहुंचने का सफर आसान नहीं होगा। आगरा की करीब 100 से 150 किलोमीटर मुख्य सड़कें गड्ढों और जलभराव के कारण बदहाल हैं। गड्ढों की वजह से ई-रिक्शा और ऑटो पलटने, वाहन क्षतिग्रस्त होने और यात्रियों के चोटिल होने की घटनाएं बढ़ रही हैं।
 
विज्ञापन
1 of 5
गड्ढों वाली स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर राखी बांधने निकलने वाली बहनों का स्मार्ट सिटी की सड़कें इम्तिहान लेंगी। कागजों में मॉडल रोड बन चुकीं शहर की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में समा चुकी हैं। बरसात में पानी भरने से कई जगह गड्ढे जानलेवा हो गए हैं। आए दिन ई-रिक्शा और ऑटो पलटने से यात्री चोटिल होने की घटनाएं हो रही हैं। लग्जरी गाड़ियों में घरों से निकलने वाले निगम के अफसरों को यह गड्ढे नजर नहीं आते हैं। चंद्रमा के क्रेटर सरीखे गड्ढों ने आम लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी हैं। शहर में 100 से 150 किमी. लंबी मुख्य सड़कें चलने लायक नहीं बची हैं।

एमजी रोड पर सूरसदन से हरीपर्वत और प्रतापपुरा तक, माल रोड, फतेहाबाद रोड, बल्केश्वर, कमला नगर, दयालबाग, शास्त्रीपुरम, आवास विकास कॉलोनी, अवधपुरी, मारुति एस्टेट, अलबतिया रोड, नेशनल हाईवे, ताजनगरी, बसई से इंद्रापुरम, फाउंड्री नगर, रामबाग, शाहदरा, टेढ़ी बगिया, कालिंदी विहार, शहीद नगर, विभव नगर, राजपुर चुंगी, धनौली, शमशाबाद रोड, साकेत कॉलोनी, मानस नगर, पचकुइयां रोड, कोठी मीना बाजार, दिल्ली गेट आदि जगहों पर सड़कें गड्ढों में समा चुकी हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
गड्ढों वाली स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
खराब सड़कों से यह आ रहीं मुश्किलें
- स्कूल जाते हुए सैकड़ों हजारों बच्चों की जान खतरे में है। पानी भर जाने से यह गड्ढे और खतरनाक हो रहे हैं।
- दोपहिया वाहन चालक पीठ और कमर दर्द के शिकार हो रहे हैं। कार हो या ऑटो, वाहनों में भी हो रही क्षति।
- गड्ढों भरी सड़क पर कारोबार ठप हो गया है। पानी भर जाने से वाहनों के निकलने पर गंदा पानी उछलता है।
- दो और चारपहिया वाहनों के शॉकर खराब होने, एक्सल टूटने, टायर खराब होने की शिकायतें बढ़ गई हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
गड्ढों वाली स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
ये बोले पार्षद 
पार्षद मुरारी लाल गोयल का कहना है कि बल्केश्वर क्षेत्र में मेला निकल गया लेकिन सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए। निगम के अधिकारी आंखों पर पट्टी और कानों में रुई लगाकर बैठे हैं। 
पार्षद प्रकाश केसवानी का कहना है कि पहली बार ऐसा हुआ है कि सड़कों के गड्ढे नहीं भरे गए। बारिश से पहले गिट्टियां भरवाई जाती थीं, त्योहार पर गड्ढों भरी सड़क से खराब छवि बन रही है। 
पार्षद बंटी माहौर का कहना है कि सीएम ग्रिड, मेट्रो, जलनिगम के काम के कारण ज्यादातर सड़कें खुदी पड़ी हैं, जो बची हैं, उनमें गड्ढे हैं। त्योहार पर लोग आ रहे हैं, ऐसी सड़कें देखकर हमें कोस रहे हैं। 

 

4 of 5
गड्ढों वाली स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
चीफ इंजीनियर बोले-गड्ढे भरने को करा रहे सर्वे
नगर निगम के प्रभारी चीफ इंजीनियर अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण सड़कों पर गड्ढे हैं। कई जगह सीएम ग्रिड और जलनिगम समेत अन्य विभागों के निर्माण कार्य चल रहे हैं। निगम की सड़कों के गड्ढे भरने के लिए जोनवार अब सर्वे कराया जा रहा है। रिपोर्ट मिलने के बाद गड्ढों के पैचवर्क कराए जाएंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गड्ढों वाली स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला
पहली बार मानसून से पहले नहीं भरे गए गड्ढे, पिछले साल 54 किमी. लंबी सड़कें हुई थीं गड्ढामुक्त
- न्यूमेरिक्स
-2680 किमी. लंबी सड़कें हैं शहर में
- 19519 किमी. लंबी सड़कें निगम की
- 365 किमी. लंबी सड़कें अन्य विभागों की
-689 किमी. सड़कें केवल लोहामंडी जोन में
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें