फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुदरत ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, बारिश-ओलावृष्टि से आलू की फसल को भारी नुकसान

Sat, 30 Nov 2019 10:31 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बारिश-ओलावृष्टि से आलू की फसल को हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला
आगरा समेत मथुरा, फिरोजाबाद जिलों में बृहस्पतिवार रात बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने खेतों में खड़ी फसलों को बर्बाद कर दिया। आलू के खेतों में पानी भर गया है। जिससे आलू का झोरा ठोस हो जाएगा और उसमें दबा आलू का बीज सड़ जाएगा। ओले पड़ने से सरसों की फसल गिर पड़ी है। इस कारण किसान परेशान है। प्रशासन ने फौरी तौर पर कोई मदद नहीं दी है। सिर्फ नुकसान के सर्वे के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बारिश से आलू की फसल को हुआ नुकसान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के शमसाबाद में बेमौसम हुई बारिश एवं ओलावृष्टि से एक दर्जन से अधिक गांवों में आलू और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। किसान सुबह से पंप लगाकर खेतों से पानी निकालने में जुट गए। ग्राम ऊंचा निवासी यतीश शर्मा का कहना है कि पानी भरने से आलू का बीज सड़ जाएगा। पूरी फसल बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
आलू की फसल से पानी निकालते किसान - फोटो : अमर उजाला
बाह में भी फसल में भारी नुकसान हुआ है। किसान जरार के राम प्रकाश कुशवाहा, बेसंगपुरा के राजवीर सिंह, नरहौली के किताब सिंह, क्वारी के सर्वदमन सिंह, गुंगावली के संजय तोमर, बिजौली के बाबूराम आदि ने बताया कि तेज हवा के साथ बारिश होने की वजह से सरसों की फसल खेतों में बिछ गई है। जिससे उपज प्रभावित होगी।

4 of 5
बारिश से गिरी सरसों की फसल - फोटो : अमर उजाला
तांतपुर में बारिश कम हुई। यहां किसानों के चेहरे खिल गए हैं। वे बारिश को फसल के लिए रामबाण बता रहे हैं। इस बारिश से किसानों को खेतों में अच्छी फसल होने की उम्मीद है। गेहूं, जौ, चना, सरसों की फसल अच्छी होगी। वहीं खेरागढ़ और अन्य इलाकों में भी फसलों को नुकसान पहुंचा है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आलू की फसल में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सैंया विकास खंड के ग्राम कंचनपुर, अनूप का पुरा, खंगारपुरा व नगला बल्लू में बृहस्पतिवार रात ओलावृष्टि से आलू व सरसों की फसल को काफी नुकसान हुआ। नुकसान की भरपाई के लिए ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें