आगरा में दरोगा प्रशांत यादव की हत्या करने वाले आरोपी विश्वनाथ को पुलिस ने रिमांड पर लिया है। शनिवार को उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पुलिस ने उससे पूछताछ की। पुलिस को उससे हत्या और जानलेवा हमले में प्रयुक्त तमंचा बरामद करना है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास घटना के समय दो तमंचे थे। इनमें से एक पूर्व में उससे बरामद किया जा चुका है। अब दूसरा तमंचा बरामद करने के प्रयास किए जाएंगे।