फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: स्पा सेंटर की आड़ में पांच महीने से चल रहा था देह व्यापार, पुलिस बनी रही बेखबर, ऐसे हुआ खुलासा

Sat, 01 Jan 2022 07:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के ताजगंज स्थित बंसल नगर में दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार पांच महीने से चल रहा था। इससे थाना पुलिस बेखबर बनी हुई थी। स्थानीय लोगों की शिकायत पर गोपनीय जांच हुई। इसके बाद कार्रवाई की गई। मुख्य संचालक फरार हो गया। 11 गिरफ्तार किए गए। इनमें संचालक, पांच ग्राहक और पांच युवतियां शामिल हैं। आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया गया।

सीओ लोहामंडी सत्य नारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार शाम को विभव नगर स्थित बंसल नगर में दबिश दी थी। एक मार्केट के बेसमेंट की दुकान में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार चल रहा था। पुलिस ने मौके से पांच युवतियां और छह पुरुषों को पकड़ा था। देह व्यापार की पुष्टि होने पर थाना ताजगंज में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी नालंदा टाउन निवासी सहाकत अली उर्फ राजा, गुम्मट निवासी राहुल शर्मा, कालिंदी विहार निवासी अभिषेक, पाकटोला निवासी बुलबुल, आजमपाड़ा निवासी साहिल सहित पांच युवतियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

2 of 5
थाना ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि मुख्य संचालक सूरज है। वह ताजगंज के गुम्मट इलाके का रहने वाला है। वह फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। जांच में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में पांच महीने से देह व्यापार कराया जा रहा था। सेंटर के बाहर बोर्ड भी नहीं लगाया गया था। 
विज्ञापन

3 of 5
पकड़ी गईं युवतियां - फोटो : अमर उजाला
पकड़ी गईं युवतियां विवाहित हैं। आगरा की ही रहने वाली हैं। वह पहले तो पूछताछ में यही कहती रही कि वह काम से आई थी। मगर, बाद में गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगने लगीं। सदाकत सेंटर पर डीलिंग करता था। ग्राहक से बात करने से लेकर लड़कियों को दिखाने का काम करता था। आरोपियों के पास से 48200 रुपये, दस मोबाइल, दो रजिस्टर और आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई।

4 of 5
देह व्यापार के आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बेखबर बनी थी थाना पुलिस
देह व्यापार के अड्डे पर सीओ लोहामंडी ने छापा मारा। पूछताछ में पता चला कि स्पा सेंटर की आड़ में यह काम हो रहा था। तकरीबन पांच महीने से क्षेत्र के लोग परेशान थे। उन्होंने शिकायत की थी। इसके बाद गोपनीय जांच कराई गई। जांच के बाद कार्रवाई का जिम्मा सीओ लोहामंडी को सौंपा गया। एलआईयू से इनपुट के बाद दबिश दी गई। बताया गया है कि सेंटर में आने वाले ग्राहकों को केबिन के बाहर लड़कियां दिखाई जाती थीं। एक हजार से दो हजार तक ग्राहक से लिए जाते थे। केबिन में देह व्यापार कराया जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पा सेंटर (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी में पहले भी पकड़े गए स्पा सेंटर
शहर में यह पहला मामला नहीं जब स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का मामला पकड़ा गया। पूर्व में ताजगंज पुलिस ने होटलों तक पर कार्रवाई की थी। विदेशी युवतियां तक मिल चुकी हैं। पुलिस आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें