फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर वाणिज्यकर अधिकारी और सिपाही को कुचलने वाले कैंटर चालक की तलाश

Fri, 25 Jun 2021 12:17 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मथुरा: मृतक वाणिज्यकर अधिकारी और सिपाही के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे पर चेकिंग के दौरान बुधवार रात को वाणिज्यकर विभाग के सचल दल पर कैंटर चढ़ाने से अधिकारी और सिपाही की मौत हो गई थी। घटना के बाद चालक और क्लीनर कैंटर छोड़कर फरार हो गए। जिस कैंटर से सचल दल की गाड़ी को टक्कर मारी गई, वो मथुरा के महोली रोड की जनकपुरी कॉलोनी निवासी लालाराम शर्मा का है। इस पर नौहझील का रहने वाला चालक बिट्टू था। उसके साथ क्लीनर कौन था, पुलिस यह जानकारी जुटा रही है। दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया कि इस मामले में कोई भी तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस चालक और क्लीनर की तलाश में दबिश दे रही है। जल्द ही गिरफ्त में होंगे। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
मथुरा: वाणिज्यकर विभाग के सचल दल की क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
बुधवार रात एक्सप्रेसवे पर माइल स्टोन 60 के पास वाणिज्यकर विभाग (एसआईबी) के चेकिंग कर रहे सचल दल पर चालक ने कैंटर चढ़ा दिया था। हादसे में सीटीओ (वाणिज्यकर अधिकारी) और एक सिपाही की मौत हो गई, जबकि संयुक्त आयुक्त और सहायक आयुक्त समेत पांच कर्मचारी घायल हो गए। नौहझील पुलिस ने सभी को जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

3 of 5
यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई घटना के बारे में आईजी नवीन अरोड़ा को जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी और सिपाही की मौत के बाद गुरुवार को आईजी आगरा जोन नवीन अरोड़ा मथुरा पहुंचे। यहां पर डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद के साथ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। पांच घंटे तक मथुरा में रुके आईजी ने वाणिज्यकर विभाग के अफसरों से भी जानकारी जुटाई, वहीं पुलिस-प्रशासन के अफसरों को एक्सप्रेसवे की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। जल्द ही कैंटर चालक और क्लीनर की गिरफ्तारी के लिए भी कहा। 

4 of 5
इसी कैंटर से मारी गई टक्कर - फोटो : अमर उजाला
यह कोई पहला मामला नहीं है। कई बार तो बालू खनन या फिर मिट्टी का खनन करने वालों पर पुलिसकर्मियों पर ट्रक और ट्रैक्टर चढ़ा दिए गए। जनपद के फरह, बरसाना, शेरगढ़, नौहझील, मांट, बरसाना और गोवर्धन में भी अवैध खनन वाले भी चेकिंग को धता बता चुके हैं। इन पर भी पुलिस अबतक अंकुश नहीं लगा सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मथुरा: घटनास्थल पर निरीक्षण करते डीएम और एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने कहा कि वाणिज्यकर अधिकारियों की गाड़ी को टक्कर मारने वालों की तलाश की जा रही है। आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले की सीमा में आने वाले यमुना एक्सप्रेसवे पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। विशेषकर रात के वक्त टोल पर संदिग्ध वाहनों को रोककर चेकिंग की जाएगी। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे प्रबंधन की मदद से तेज रफ्तार दौड़ाने वाले वाहनों का चालान किया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें