यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई घटना के बारे में आईजी नवीन अरोड़ा को जानकारी देते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
वाणिज्यकर विभाग के अधिकारी और सिपाही की मौत के बाद गुरुवार को आईजी आगरा जोन नवीन अरोड़ा मथुरा पहुंचे। यहां पर डीएम नवनीत सिंह चहल, एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर और एसपी देहात श्रीशचंद के साथ एक्सप्रेसवे का निरीक्षण किया। पांच घंटे तक मथुरा में रुके आईजी ने वाणिज्यकर विभाग के अफसरों से भी जानकारी जुटाई, वहीं पुलिस-प्रशासन के अफसरों को एक्सप्रेसवे की सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए। जल्द ही कैंटर चालक और क्लीनर की गिरफ्तारी के लिए भी कहा।