फिरोजाबाद के जीसी जैन अतिथि गृह गेस्ट हाउस में बृहस्पतिवार को देह व्यापार की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। इस दौरान संचालक ने पुलिस टीम से अभद्रता कर दी। सूचना पर अफसर पहुंचे और कमरे की तलाशी ली गई। कमरों में चार युवक और पांच युवतियां मिलीं। पुलिस ने गेस्ट हाउस संचालक सुनील जैन, उसके पुत्र प्रिंस व चार युवकों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। संचालक के विरुद्ध देर शाम केस दर्ज कर लिया गया। पुलिस के अनुसार आसपास के लोगों ने पूछताछ में बताया कि अतिथि गृह पहुंचने वाले युवक और युवतियों को पांच सौ रुपये के हिसाब से कमरा दिया जाता था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की रिकॉडिंग को भी कब्जे में ले लिया है। जिससे यह पता चल सके कि अतिथिगृह पर किन-किन लोगों को आना जाना था।