चार दिन पहले सात दिसंबर की रात साढ़े दस बजे कपड़ा कारोबारी राहुल अग्रवाल की हत्या के बाद भी हाईवे पर पुलिस की गश्त नहीं की जा रही है। अमर उजाला टीम ने मंगलवार रात नौ से 12 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तो सिकंदरा से वाटर वर्क्स तक के आठ किमी. में किसी भी बैरियर और पिकेट पर पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला।
विज्ञापन
2 of 5
कामयानी कट
- फोटो : अमर उजाला
थाना पास में, फिर भी गश्त नहीं: 10:40 बजे: कामयानी कट, सिकंदरा थाना के पास में ही है। न तो यहां से भावना एस्टेट की तरफ पुलिस की गश्त थी। न ही तिराहे पर।
विज्ञापन
3 of 5
भगवान टॉकीज
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस पिकेट पर ताला. 10:55 बजे : भगवान टॉकीज: यह न्यू आगरा थाना के पास ही है। पुराने शहर से कारोबारी यहीं से होकर कमला नगर जाते हैं। इसके बावजूद यहां सुरक्षा के नाम पर एक सिपाही तक तैनात नहीं।
4 of 5
सुल्तानगंज की पुलिया
- फोटो : अमर उजाला
बैरियर पर एक सिपाही तक नहीं. 11: 20 बजे : सुल्तानगंज की पुलिया: बैरियर सूने पड़े हैं। एक सिपाही तक तैनात नहीं है। आस पास कमला नगर और बल्केश्वर में भी लोगों का कहना था कि पुलिस रोज नहीं, कभी कभार जीप से आती है ।
11:45 बजे : वाटर वर्क्स कारोबारी राहुल अग्रवाल की हत्या वाटर वर्क्स पर हुई। यहां सुरक्षा के नाम पर कोई इंतजाम ही नहीं है। दो दिन पुलिस के अफसर भी आए। इसके बाद दो दिन से सिपाही भी नहीं आया। अगर पुलिसकर्मी गश्त पर नहीं पहुंच रहे हैं तो इसकी जांच कराई जाएगी। रात की गश्त के लिए ड्यूटियां निर्धारित हैं। सीओ की जिम्मेदारी है कि वे गश्त प्वाइंट पर जाकर चेकिंग करें, उनसे भी रिपोर्ट ली जाएगी - बोत्रे रोहन प्रमोद, एसपी