आगरा में एनएसयूआई और समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने मंगलवार को लाठीचार्ज किया। कार्यकर्ता सूरसदन तिराहे पर राज्यपाल राम नाईक और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को काले झंडे दिखाने के लिए पहुंचे थे। वह कुलपति डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे।
पुलिस ने छात्र संगठन के छात्रों और पदाधिकारियों को समझाते हुए विरोध प्रदर्शन के लिए मना किया।
विज्ञापन
2 of 6
प्रदर्शन करते छात्रों को हटाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
एनएसयूआई के कार्यकर्ता कई दिनों से कुलपति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका आरोप है कि कुलपति विश्वविद्यालय के भगवाकरण में लगे हुए हैं। अंकपत्र का रंग बदलने, पालीवाल पार्क परिसर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा स्थापित कराने और कुर्सियों का रंग बदले जाने का विरोध किया जा रहा है।
विरोधी स्वर को देखते हुए पुलिसकर्मियों ने छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं को सड़क से हटाने की कोशिश की। वे उन्हें रास्ता रोकने और काला झंडा दिखाने से मना करते रहे।
विज्ञापन
3 of 6
छात्रों का विरोध प्रदर्शन।
- फोटो : अमर उजाला
पिछले हफ्ते विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने उस दिन भी बल प्रयोग किया था। 24 सितंबर को कुलपति का पुतला फूंका था। विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष गौरव शर्मा, सतीश सिकरवार, अंकुश गौतम, ललित त्यागी, बिलाल अहमद, समाजवादी छात्रसभा के निर्वेश शर्मा, अमित प्रताप यादव, राजन ठाकुर, रवि यादव समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री का काफिला आने से पहले पुलिस ने छात्रसंघ के पदाधिकारियों को चेतावनी भरे लहजे में हटने का इशारा किया।
4 of 6
एक्शन में पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इसे देखते हुए पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिसकर्मियों ने लाठी फटकारी, तो भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
5 of 6
पुलिस ने किया लाठीचार्ज।
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठीचार्ज किया। जो मिला, उसपर लाठी चटकी। छात्रसंघ के पदाधिकारी चारों ओर भागते नजर आए।