फिरोजाबाद में उपद्रव करने वाले बलवाइयों को पकड़ने के लिए पुलिस जुटी हुई है। मंगलवार को आगरा के मंटोला क्षेत्र में फिरोजाबाद उपद्रव के एक बलवाई के छिपे होने की सूचना पुलिस की मिली। उसने पकड़ने के लिए पुलिस ने अनूठी योजना बनाई।
विज्ञापन
2 of 6
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद उपद्रव के बलवाई रिश्तेदारों के घरों में शरण ले रहे हैं। आगरा में बाह के बीहड़ में और मंटोला में कुछ आरोपियों की रिश्तेदारी बताई गई है। इन क्षेत्रों में उपद्रव के आरोपी छिपे होने की सूचना है।
विज्ञापन
3 of 6
दरोगा ने फेरीवाला बनकर बेचे केले
- फोटो : अमर उजाला
फिरोबाजाद पुलिस ने यह सूचना दी गई थी कि एक आरोपी मंटोला में रिश्तेदार के घर छिपा है। इस पर पुलिस ने दरोगा को केले बेचने वाला बनाकर भेजा। मंटोला के थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिशन कामयाब रहा। जो सूचनाएं चाहिए थीं, वो सही पाई गईं।
4 of 6
दरोगा ने फेरीवाला बनकर बेचे केले
- फोटो : अमर उजाला
जिस घर में बलवाई के आने की खबर थी, उसके पास दरोगा संजीव तोमर को केले बेचने वाला बनाकर भेजा गया। वो पांच घंटे तक आवाज लगाते रहे केले ले लो...केले ले लो। लोगों से जानकारी हासिल करने के लिए केले सस्ते बेचे, ताकि भीड़ लग जाए।
विज्ञापन
5 of 6
एसएसपी से जानकारी लेते आईजी रेंज
- फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में बवाल करने वाले 13 लोगों के खिलाफ पुलिस संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई करेगी। इनकी सूची तैयार कर ली गई है। इन्हें जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। आईजी रेंज ए सतीश गणेश का कहना है कि इनके खिलाफ साक्ष्य जुटा लिए गए हैं।
फिरोजाबाद में 20 दिसंबर (शुक्रवार) को हुए उपद्रव में घायल चार युवकों की मौत हो चुकी है। घायल मुकीम पुत्र मुबीन निवासी मशरूरगंज ने भी सोमवार रात दम तोड़ दिया। उपद्रव में नबी जान और राशिद के अलावा अरमान की पहले ही मौत हो चुकी है।