दरोगा प्रशांत का हत्यारोपी विश्वनाथ
- फोटो : अमर उजाला
गांव नहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या का आरोपी विश्वनाथ चौहान गांव में अपनी दबंगई दिखाता था। पुलिस के मुताबिक, वह गांव में तमंचा लेकर घूमा करता था। कई बार फायरिंग भी की। मगर, लिखित शिकायत नहीं होने की वजह से पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसके खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में बिजली चोरी का एक मुकदमा है। गांव नहर्रा में दरोगा प्रशांत कुमार यादव की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपी विश्वनाथ चौहान का आपराधिक इतिहास निकाला। विश्वनाथ के खिलाफ वर्ष 2009 में बिजली चोरी का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। यह भी विभाग के कर्मचारी ने ही दर्ज कराया था। अन्य कोई मुकदमा नहीं है। गांव के लोगों ने पुलिस को बताया कि विश्वनाथ मां राजेश्वरी के साथ गांव में रहता है, जबकि उसके भाई शिवनाथ न्यू आगरा के इंद्रपुरी में रहता है। उसकी गांव में डेयरी है। विश्वनाथ खेतीबाड़ी के साथ ही ब्याज का काम करता है।