फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में देह व्यापार: बुकिंग पर बुलाई जाती थीं लड़कियां, फिर होती थी ग्राहकों से डील, पूछताछ में बड़ा खुलासा

Sat, 01 Oct 2022 09:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
युवतियों को थाने लेकर जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी के होटलों में देह व्यापार फल-फूल रहा है। पुलिस कई बार कार्रवाई कर चुकी है, फिर भी इस अनैतिक धंधे पर अंकुश नहीं लगा है। शुक्रवार को पुलिस ने ताजगंज के ताज व्यू तिराहा स्थित श्यामजी रेस्टोरेंट एंड होटल पर छापा मारकर पांच युवतियों समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। होटल संचालक और एक ग्राहक भी पकड़ा गया। मामले में देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया है। युवतियां जिले की रहने वाली हैं। आरोपियों से पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि होटल में युवतियों को बुकिंग पर बुलाकर उनसे जिस्मफरोशी का धंधा कराया जाता था। 

सीओ सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताज व्यू तिराहे पर मार्केट में श्यामजी रेस्टोरेंट एंड होटल है। पहली मंजिल पर रेस्टोरेंट चलता है, ऊपर की मंजिल पर होटल है। सूचना मिली थी कि युवतियों को बुलाकर देह व्यापार कराया जा रहा है। इस पर थाना ताजगंज पुलिस, महिला थाना पुलिस और एएचटीयू की टीम ने छापा मारा। होटल में छापे से हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन

2 of 5
होटल के बाहर खड़े पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने कमरों की तलाशी ली तो अगल-अलग कमरों में पांच युवतियां मिलीं। एक युवती के साथ ग्राहक भी था। पुलिस ने होटल संचालक श्याम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई के दौरान होटल के बाहर बड़ी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस किसी तरह आरोपियों को थाने लेकर पहुंची। 
विज्ञापन

3 of 5
होटल पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला
सीओ की तरफ से पांच युवतियों, होटल संचालक श्याम सिंह, ग्राहक डौकी निवासी बनिया के खिलाफ देह व्यापार अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। देह व्यापार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। 

4 of 5
आरोपी को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सीओ ने बताया कि युवतियों से बात की गईं। सभी आगरा की रहने वाली हैं। होटल में युवतियों को बुकिंग पर बुलाया गया था। कुछ ग्राहक जा चुके थे, जबकि कुछ आने वाले थे। होटल में ही ग्राहकों को युवतियां दिखाई जाती थीं। उनसे डील की जाती थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
होटस में पकड़ी गईं पांच लड़कियां - फोटो : अमर उजाला
होटलों में पहले भी देह व्यापार के मामले पकड़े जा चुके हैं। किराये पर होटल लेकर देह व्यापार कराया जाता है। सिकंदरा, न्यू आगरा, ताजगंज के होटलों में कई बार पुलिस कार्रवाई कर चुकी है। देह व्यापार की सरगना को हाल ही में गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। उसने दिल्ली से बुकिंग पर युवतियों को बुलाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें