आगरा के खंदौली में फार्च्यूनर गाड़ी का सौदा कर 27.25 लाख रुपये हड़पने के मामले में फरार पूर्व भाजयुमो पदाधिकारी दिव्या चौहान सहित अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी 12 दिन बाद भी नहीं हो सकी है। पीड़ित भटकने को मजबूर है। बृहस्पतिवार को उन्होंने एसएसपी को प्रार्थनापत्र दिया।
बमरौली कटारा निवासी रिहान खान ने दो अक्तूबर को नाऊ की सराय निवासी पूर्व भाजयुमो नेता दिव्या चौहान और उनके भाई उपदेश चौहान से उनकी फॉर्च्यूनर कार का सौदा 30.25 लाख रुपये में किया था। उनसे 27.25 लाख रुपये और बाकी रकम का चेक ले लिया गया लेकिन कार नहीं दी। आरोप है कि रिहान और उनके साथियों की पिटाई भी की गई। मामले में दिव्या चौहान, उपदेश, अमित सिंह और रिषभ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने अगले दिन कार बरामद कर ली थी।
संबंधित खबर- धोखाधड़ी का मामला: फरार भाजयुमो नेता दिव्या चौहान ने आरटीओ में ब्लैक लिस्ट करवाई कार, पुलिस देती रही दबिश