फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lockdown: आगरा में पुलिस ने बंद कराईं शराब की दुकानें, नहीं हो रहा था नियमों को पालन

Tue, 05 May 2020 03:04 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
शराब की दुकान के बाहर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में मंगलवार से शर्तों के साथ शराब की दुकानें खोलने की अनुमति मिल गई। इसके तहत किरावली क्षेत्र में दुकानें खुलीं। पहले ही दिन नियमों की धज्जियां उड़ गई। सामाजिक दूरी का पालन तो दूर, भीड़ को नियंत्रित करने में पुलिस के पसीने छूट गए। इसके कारण दोपहर करीब एक बजे शराब की दुकानें बंद करा दी गईं।

 
विज्ञापन

2 of 5
शराब की दुकान - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को प्रदेश के अन्य जिलों में खुली शराब की दुकानों पर खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ी। आगरा जिले में भी यही हाल हो गया। प्रशासन ने दावा किया था कि सामाजिक दूरी का सख्ती से पालन कराया जाएगा, लेकिन शराब के शौकीन लोगों की भीड़ के आगे दावा फेल हो गया। दुकान के संचालकों ने भी दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया। 
विज्ञापन

3 of 5
शराब की दुकान के बाहर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
आदेश के अनुसार देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकानें शर्तों के साथ सिर्फ शहर से बाहर उन इलाकों में खुलेंगी, जो आबादी क्षेत्र से बाहर हैं, जहां कोई कोरोना संक्रमित नहीं है। ये दुकानें सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेंगी। इसके तहत किरावली में शराब की दुकानें खुली। यहां तय समय से पहले लोगों की लंबी कतारें लग गईं। 

4 of 5
किरावली में बंद कराईं शराब की दुकानें - फोटो : अमर उजाला
शराब की दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी का पालन कराने के लिए पुलिसकर्मी तैनात किए गए, लेकिन खरीदारों की भीड़ के आगे नियमों की धज्जियां उड़ गई। कई दुकानों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगे थे। इस पर पुलिस ने किरावली में दुकानें बंद करा दीं। उधर, शमसाबाद, पिनाहट आदि क्षेत्रों में सत्यापन न होने व अन्य कारणों से शराब की दुकानें नहीं खुल पाईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शराब की दुकानों के बाहर खड़े ग्राहक - फोटो : अमर उजाला
आगरा शहर में 11 जोन ग्रीन हैं, लेकिन पूरा शहर रेड जोन है। ऐसे में शहरी ग्रीन जोन में भी शराब की दुकानें नहीं खुलीं। जिला आबकारी अधिकारी नीरेश पालिया ने बताया कि जनपद में सभी तरह की 795 शराब की दुकानें हैं। इनमें 307 देसी शराब, 224 अंग्रेजी शराब व अन्य बीयर शॉप हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें