फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोख के सौदागरः नेपाल के अलावा अफ्रीकी देशों के आईवीएफ सेंटर पर जाता था मास्टर माइंड डॉ.विष्णुकांत

Fri, 21 Aug 2020 10:03 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • आन डिमांड बुकिंग पर जाता था नेपाल के अलावा अफ्रीकी देश केन्या और रवांडा 
  • एक महीने में कमाता था एक लाख रुपये
  • विदेश जाने पर टिकट के साथ रहना खाना फ्री
  • नेपाल में अस्मिता से हुआ था संपर्क 
विज्ञापन
1 of 7
कोख के सौदागर गैंग के मास्टर माइंड विष्णुकांत से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग के मास्टर माइंड विष्णुकांत ने पुलिस की पूछताछ में कई राज उगले हैं। वह नेपाल के अलावा अफ्रीकी देश केन्या और रवांडा में आन डिमांड आईवीएफ सेंटर पर जाता था। विदेश में एक केस के 20 हजार रुपये तक मिलते थे, जबकि भारत में पांच से सात हजार रुपये थे। हालांकि वह बच्चों के बेचने की बात से इंकार कर रहा है। 

संबंधित खबरः कोख के सौदागर: शुक्राणु और अंडाणु बैंक संचालकों से जुड़े मास्टरमाइंड विष्णुकांत के तार
विज्ञापन

2 of 7
पुलिस गिरफ्त में कोख के सौदागर गैंग के मास्टर माइंड विष्णुकांत - फोटो : अमर उजाला
विगत 19 जून को पुलिस ने फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दो गाड़ियों में सवार पांच लोगों को पकड़ा था। उनके पास से तीन नवजात बच्चियां मिली थीं। इन बच्चियों को नेपाल बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। पुलिस ने पांच लोगों को जेल भेजा था। इसमें फरीदाबाद की नीलम भी थी। उसे रिमांड पर लेने के बाद दिल्ली का आनंद राहुल सारस्वत पकड़ा गया। उसने गैंग के मास्टर माइंड दिल्ली के एंब्रियोलॉजिस्ट विष्णुकांत का नाम बताया था। नेपाल की अस्मिता को उसकी पत्नी बताया था। विष्णुकांत कर्नाटक भाग गया था। पुलिस टीम ने मंगलवार को उसे पकड़ लिया। पुलिस बुधवार शाम को उसे आगरा लेकर पहुंची। 
 
विज्ञापन

3 of 7
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
क्षेत्राधिकारी विकास जायसवाल ने आरोपी विष्णुकांत से पूछताछ की। आरोपी ने बताया कि वर्ष 2005 में दिल्ली आ गया था। गौरी अस्पताल में 15 हजार रुपये महीने पर एंब्रियोलॉजिस्ट की नौकरी की। उसका हाथ काफी अच्छा था। चिकित्सक उसे पसंद करते थे। इससे उसकी पहचान हो गई। वह डॉक्टर के नाम से जाना जाने लगा। दो साल बाद वह दिल्ली के बड़े-बड़े अस्पताल में सेवा देने लगा। उसे एक केस के तकरीबन पांच से सात हजार रुपये मिलते। एक महीने में 20 केस तक कर लेता। एक लाख से सवा लाख तक की कमाई हो जाती थी। 

4 of 7
सरगना अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
नेपाल में अस्मिता से हुआ था संपर्क 
पुलिस की पूछताछ में विष्णुकांत ने बताया कि वर्ष 2014 में नेपाल के वीनस अस्पताल में एंब्रियो कराने गया था। तब अस्मिता से मुलाकात हुई थी। उससे उसकी दोस्ती हो गई। अस्मिता वहां पर ब्लड सेंपल लेने का काम करती थी। हालांकि उसने उससे किसी तरह का संबंध होने से मना किया। आरोपी का कहना है कि डेढ़ साल से अस्मिता से बात नहीं हुई है।  
विज्ञापन

5 of 7
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
अवैध है सेरोगेसी का धंधा 
सीओ विकास जायसवाल ने बताया कि लालच देकर सेरोगेसी कराना अवैध है। आईवीएफ सेंटर में यह काम कानूनी प्रक्रिया के बाद होता है, विष्णुकांत ने सेरोगेसी कराकर बच्चों को बेचने के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। पूछताछ की जा रही है। 
 
विज्ञापन

6 of 7
पुलिस गिरफ्त में अस्मिता के एजेंट और नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
ऑनलाइन होती थी बुकिंग 
आरोपी विष्णुकांत से पूछताछ में पता चला कि जब लोग एंब्रियोलॉजिस्ट का नंबर गूगल पर सर्च करते हैं तो विष्णुकांत का नंबर आता है। इससे लोगों से संपर्क हो जाता है। फोन पर ही बुकिंग हो जाती थे। ऑनलाइन ही रकम ट्रांसफर कर दी जाती। वह पहले रकम लेने के बाद ही जाता था। पुलिस उसके खातों की जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के बड़े अस्पताल के लिए नाम 
विष्णुकांत ने पुलिस की पूछताछ में दिल्ली के बड़े अस्पताल के नाम बताए हैं। इनमें वह एंब्रियो के लिए जाता था। पुलिस इन अस्पतालों से उसके बारे में जानकारी जुटाएगी। पता किया जाएगा कि काम कानूनी प्रक्रिया से हो रहा था, या नहीं। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें