आगरा के एत्माद्दौला क्षेत्र में शराब ठेकों के कैश कलेक्शन मैनेजर की हत्या कर छह लाख रुपये लूटने वाला बदमाश हसन अली पुलिस से बचने के लिए तीन प्रदेशों में भागता रहा, लेकिन पकड़ा गया घर पास। जब प्रेमिका को रुपए देने के लिए वापस आया तो पुलिस ने मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। शातिर बदमाश को लेकर कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं।
विज्ञापन
2 of 6
यहीं पर हुई थी बदमाश से मुठभेड़
- फोटो : अमर उजाला
कैश कलेक्शन मैनेजर सोनू यादव की हत्या कर छह लाख रुपये लूटने वाले बदमाश हसन अली को पुलिस ने शुक्रवार तड़के मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि घिरते ही उसने फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में उसके दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उससे लूटी गई रकम में से दो लाख रुपये बरामद हुए। अब पुलिस उसके दो फरार साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
3 of 6
मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हुआ बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
वारदात के बाद हसन अली मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र में भागा। पहले ग्वालियर गया। यहां से झांसी, नासिक से मुंबई गया। अपने दोस्त राजू खान के यहां रुका। लूटी रकम में से कुछ रुपये राजू को दिए। पुलिस को इसकी भनक लग गई। पुलिस वहां पहुंची, लेकिन वो भाग गया। वहां से अहमदाबाद पहुंचा। अपनी पत्नी से मिला। अपनी खाला को दो लाख रुपये दे दिए। अहमदाबाद से उदयपुर गया। जयपुर, भरतपुर होते हुए वापस आया। उसने 40 हजार रुपये खर्च कर दिए।
4 of 6
सोनू यादव का फाइल फोटो, सीसीटीवी फुटेज में भागता दिखाई दे रहा बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
19 अक्तूबर को नवलगंज में देसी शराब के ठेके के बाहर हाथरस निवासी सोनू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बदमाश ने छह लाख रुपये लूटे थे। वारदात के बाद बदमाश एक गली में होकर पैदल भाग गया था। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया था। इससे आरोपी की पहचान हसन अली निवासी सीता नगर के रूप में हुई थी। आरोपी हसन पर छह मुकदमे दर्ज हैं। ये हत्या, मारपीट, युवती के अपहरण, आर्म्स एक्ट के हैं। उसके पास से तमंचा, तीन कारतूस, एक अपाचे बरामद हुई।
विज्ञापन
5 of 6
हत्या और लूटकांड
- फोटो : अमर उजाला
प्रेमिका को पैसे देने के लिए आया था बदमाश
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद के नेतृत्व में टीमों को बदमाश की गिरफ्तारी के लिए लगाया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि फतेहपुर सीकरी में अपने एक परिचित के यहां शरण ले रखी थी। वह कोर्ट में समर्पण करने के इरादे से लौटा था। आगरा में वह प्रेमिका को रकम देने आया था, लेकिन पुलिस को भनक लग गई। उसके बैग से दो लाख रुपये बरामद किए गए। बाकी रकम अहमदाबाद में अपने परिवार को दे आया था।
पुलिस का मुखबिर निकला लुटेरा
एसएसपी ने बताया कि हसन पहले छोले-भटूरे की ठेल लगाता था। उसने बताया है कि लॉकडाउन में उस पर कर्ज हो गया था। लोग रुपये वापस करने का दबाव बना रहे थे। इससे परेशान था। वह पुलिस का खबरी भी रहा है। उसने सोचा कि अकेले वारदात करेगा। शराब ठेके के सामने ही ठेल लगाता था। इसलिए ठेके से कैश लेकर जाने के बारे में जानकारी थी। उसे पुलिस से बचने के तरीके भी पता थे।