दिल्ली में 26 जनवरी को प्रस्तावित किसानों की ट्रैक्टर परेड की तैयारियों को लेकर आगरा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। शहर से लेकर देहात तक में पुलिस और पीएसी को लगाया गया है। खुफिया एजेंसियां भी किसान संगठनों की गतिविधियों पर नजर बनाएं हैं। एनएच-2 और दोनों एक्सप्रेसवे पर पुलिस लगाई गई है। वाहनों की चेकिंग की जा रही है।