पीएम मोदी के संवाद के लिए आए किसान
- फोटो : अमर उजाला
पीएम का संबोधन किसानों के लिए है बड़ी प्रेरणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिले के एक किसान से सीधे संवाद किया। जबकि पूर्व से चयनित एक उद्यमी और एक किसान पीएम से बातचीत नहीं कर पाए, लेकिन उनमें संवाद को लेकर उत्साह दिखाई दिया। वे बोले यह कार्यक्रम हमारे लिए ही नहीं बल्कि प्रत्येक किसान और कृषि से जुड़े उद्यमियों के लिए प्रेरणास्रोत बना है।
हमने प्रधानमंत्री से बातचीत की। उन्होंने हमें सुझाव दिए और हमसे बेहतर खेतीबाड़ी के बारे में जानकारी ली। आज प्रधानमंत्री से बातचीत करके मन में बेहद खुशी हो रही है। शब्दों में अपनी खुशी बयां नहीं कर पा रहे।- श्यामाचरण, किसान।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए पहले से नाम प्रस्तावित था, लेकिन बाद में पता चला कि बातचीत नहीं कर पाएंगे, हालांकि कार्यक्रम में अवश्य शामिल रहेंगे। हमें तो कार्यक्रम में शामिल होने से ही ऊर्जा मिली है। खेती को और बेहतर करेंगे।- चंद्रभान किसान।
जितनी देर तक प्रधानमंत्री मोदी ने संवाद किया उतनी देर तक बहुत खुशी हुई। बिल्कुल स्पष्ट हो रहा था कि जैसे की प्रधानमंत्री हमारे सामने बैठकर ही हमें सुझाव दे रहे हैं। चयनित होने के बाद हमें बातचीत का मौका नहीं मिला, लेकिन यह महसूस हो रहा था कि वे हमसे बात कर रहे हों।- रावमुकुल मानसिंह, उद्यमी।