पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो सोमवार को देर शाम इंटरनेट सेवा चालू होने के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के दौरान 20 दिसंबर को उपद्रवियों ने पथराव व फायरिंग के साथ पेट्रोल बमों को फेंकते हुए पुलिस-प्रशासन के अफसरों को निशाना बनाया था।
विज्ञापन
2 of 7
पुलिस की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस, मीडियाकर्मियों के वाहनों के फूंकने के साथ चौकी में घुसकर आग लगा दी थी। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने उपद्रव करने वालों के फोटो एवं वीडियोग्राफी कराई थी। पुलिस की टीम सादावर्दी में अलग से इस काम को कर रही थी।
विज्ञापन
3 of 7
उपद्रवियों के फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस प्रशासन की ओर से उपद्रवियों के चिह्नांकन के लिए फोटो जारी किए थे। सोशल मीडिया पर पुलिस द्वारा जारी किए फोटो में तो कोई पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है तो कोई खुद के बचाव करने को गत्ता को थामे हुए है।
4 of 7
उपद्रवियों के फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हाथ में ईंट, पत्थर थामे पुलिस को चेतावनी देते दिखाई दे रहे हैं। इनमें अधिकांश ही युवा कुर्ता, पायजामी के साथ जकेट तो कुछ टोपी लगाए दिखाई दे रहे हैं। उपद्रवियों के फोटो सोशल मीडिया पर जारी होने के साथ गिरफ्तारी से बचने के लिए खुद ही घरों में ताला लगाने के साथ फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
5 of 7
उपद्रवियों के फोटो
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को सौ उपद्रवियों के फोटो ग्राफ तैयार करा लिए हैं। इनको बुधवार को मस्जिदों में जाकर दिया गया। ताकि ये कौन हैं इनका चिह्नांकन हो सकें। चिह्नांकन करने के साथ इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा शहर के उपद्रव प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे के माध्यम से सघन निगरानी कराई जा रही है। कुंवर पंकज सिंह, नगर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
6 of 7
उपद्रवियों के फोटो
- फोटो : अमर उजाला
उपद्रव के दौरान सरकारी व जन सामान्य की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के 29 आरोपियों के विरुद्ध एडीएम प्रशासन कोर्ट ने नोटिस जारी किया है। नुकसान के आकलन को बनी जिला स्तरीय कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर अपर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी 29 लोगों को नोटिस जारी किए हैं। सभी को एक माह में अपना पक्ष रखने का मौका दिया है। बताया जिन्हें नोटिस जारी किए हैं उनमें हासिम निवासी तीस फुटा थाना रसूलपुर का नाम भी शामिल है।
पुलिस व प्रशासन की ओर से चिह्नांकित किए उपद्रवियों के फोटो
- फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के दौरान शहर में 20 दिसंबर को हुए उपद्रव में पुलिस ने मंगलवार को तीन और मुकदमे दर्ज किए। इनकी संख्या 38 हो गई है। इसमें 27 नामजद के साथ 2500 करीब अज्ञात शामिल हैं। एसपी देहात राजेश कुमार सिंह ने बताया कि उपद्रव में अभी तक 38 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसमें आठ पब्लिक, दो नगर निगम की ओर से दी गई तहरीर पर और 28 मुकदमे पुलिस की ओर से दी गई तहरीर के ही आधार पर दर्ज कराए हैं। एसपी देहात ने कहा कि मंगलवार को किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सख्त धाराओं में कार्रवाई होगी, संपत्ति जब्त कर नीलाम किए जाने के नोटिस चस्पा किए जाएंगे