फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: सड़क से मंदिर हटाने पर हिंदूवादी संगठनों में आक्रोश, प्रदर्शन के दौरान की आत्मदाह की कोशिश

Tue, 11 Jan 2022 11:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
प्रदर्शनकारी को उठाकर ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बाईपास रोड स्थित सुल्तानगंज पुलिया पर प्रशासन, नगर निगम की टीम द्वारा हनुमान मंदिर पर आधी रात में बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया गया। इससे गुस्साए हिंदूवादी संगठनों ने मंगलवार दोपहर दो बजे सुल्तानगंज पुलिया चौराहे से कमला नगर रोड की सर्विस लेन को जाम कर दिया। फूस रखकर आत्मदाह की धमकी देते हुए उन्होंने शाम को आग लगा दी, जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें जबरन हटा दिया। हिंदू वादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उस जगह फिर से मूर्ति रख दी, जहां रात में बुलडोजर चलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। बुधवार को नगर आयुक्त के साथ मंदिर की सेवा करने वाली महिला से वार्ता होनी है। 

नेशनल हाइवे पर सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर के नीचे बने मंदिर को नगर निगम और प्रशासन की टीम ने सोमवार आधी रात को बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया और मूर्तियां पास के मंदिर में शिफ्ट कर दीं। तीन बार से मंदिर को हटाने की कार्रवाई टल रही थी, लेकिन चुनाव के ऐन मौके पर निगम और प्रशासन ने यह कार्रवाई कर दी। रात में हिंदूवादी नेताओं के प्रदर्शन और हंगामे को शांत करा दिया गया, लेकिन मंगलवार दोपहर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए और अर्द्वनग्न होकर आत्मदाह की धमकी देते हुए सर्विस लेन पर जाम लगा दिया। 
विज्ञापन

2 of 6
सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारी - फोटो : अमर उजाला
फूस लाए थे साथ, लगा दी आग
तीन घंटे तक सर्विस लेन जाम रखने के बाद पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर रहे युवाओं ने फूस को रखकर उसमें आग लगा दी। आग लगाने पर पुलिस ने हिंदुवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को बल प्रयोग कर जबरन मौके से हटाया और लाठी चलाकर खदेड़ दिया। अपने ऊपर पेट्रोल डालने का दावा करने वाले मनोज अग्रवाल, अवतार गिल, अजय तोमर को पुलिस ने मौके से हटाया। 
विज्ञापन

3 of 6
लोगों ने फिर स्थापित की हनुमान मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे ने कहा कि कुछ लोग प्रशासन के साथ मिलकर षणयंत्र कर रहे हैं। इस मामले की शिकायत चुनाव आयोग से की जाएगी। रात के अंधेरे में मंदिर तोड़ने की कार्रवाई क्यों की गई। प्रदर्शन के दौरान रौनक ठाकुर, अनुपम पंडित, अंकित चौहान, गोविंद पाराशर, मनोज अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, बृजेश भदौरिया समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4 of 6
घटनास्थल पर तैनात पुलिस - फोटो : अमर उजाला
सिटी मजिस्ट्रेट बोले- जांच होगी
पूरे प्रकरण पर सिटी मजिस्ट्रेट अंजनी कुमार का कहना है की रात में मंदिर तोड़े जाने की जांच की जायेगी। प्रदर्शनकारियों पर भी कार्रवाई की जायेगी। लोगों को धैर्य रखना चाहिए। किसी कीमत पर माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

5 of 6
पुलिस ने की बैरिकेडिंग - फोटो : अमर उजाला
धमकी पर आगरा कॉलेज पर पुलिस ने की बैरिकेडिंग
हाइवे की सर्विस लेन पर हिंदूवादी संगठनों के प्रदर्शन और जाम लगाने के बाद हिंदू वादी नेता मनोज अग्रवाल और अवतार गिल ने आगरा कॉलेज के बाहर एमजी रोड पर बनी मजार पर धरना देने का एलान किया तो पुलिस ने एमजी रोड पर बैरिकेडिंग कर दी और भारी संख्या में पुलिस फोर्स आगरा कॉलेज के बाहर एकत्र हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
धर्मस्थल के पास तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
हिंदू महासभा के प्रवक्ता संजय जाट ने चेतावनी दी थी कि जैसे रात के अंधेरे में मंदिर तोड़ा गया है, वैसे ही प्रशासन को अन्य धर्मस्थल तोड़ने होंगे जो सड़क पर बने हैं। प्रशासन न करेगा तो हिंदूवादी संगठन कार्रवाई करेंगे। इस ऐलान के बाद पुलिस ने ऐसे धर्मस्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें