फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें

Thu, 06 Dec 2018 08:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
1 of 8
people protest - फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी को लेकर आगरा में अलर्ट जारी किया गया। एडीजो जोन अजय आनंद ने एक दिन पहले ही कहा कि छह दिसंबर को लेकर किसी भी तरह के रैली, जुलूस , धरना प्रदर्शन पर पाबंदी है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में विभिन्न संगठनों ने जुलूस निकाला। पुलिस कुछ न कर सकी। 
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें

2 of 8
people protest - फोटो : अमर उजाला
गुरुवार को राष्ट्रीय बजरंग दल ने राम मंदिर निर्माण के लिए शौर्य संकल्प यात्रा निकाली। इस दौरान लोगों की भीड़ इस विशाल जुलूस में उमड़ पड़ी। इस विशाल जूलूस में एक ही नरा गूंजा, राम मंदिर नहीं तो वोट नहीं। आगरा फोर्ट पर सैकड़ों की तादाद में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां शिवाजी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने राम मंदिर के निर्माण के लिए हुंकार भरी।  
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें

3 of 8
people protest - फोटो : अमर उजाला
दिवानी चौराहे से शहीद स्मारक तक जीवन आधार वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राम मंदिर निर्माण हेतु श्रीराम संकीर्तन यात्रा निकाली गई। नगर निगम के पास  एडीएम सिटी व एसपी सिटी पुलिस फोर्स ने यात्रा को रोकने की कोशिश की, लेकिन यात्रा में शामिल महिलाएं नहीं मानी।

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें

4 of 8
people protest - फोटो : अमर उजाला
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। कलक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस व पीएसी तैनात रही।
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें

5 of 8
people protest - फोटो : अमर उजाला
बजीरपुरा रोड स्थित सीताराम मंदिर में हिंदू युवा वाहिनी ने शौर्य दिवस मनाया गया। संगठन के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में आरती की। इस दौरान इन लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाए। यहां भी पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। 
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें

6 of 8
पुलिस ने भाजपा नेता को किया नजरबंद - फोटो : अमर उजाला
छह दिसंबर को आगरा में श्रीराम शोभायात्रा निकालने का एलान करने वाले भाजपा युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष गौरव राजावत को उनके घर में नजरबंद कर
दिया गया। शोभायात्रा निकालने पहले पुलिस फोर्स भाजपा नेता के घर पहुंची और पहरा लगा दिया। भाजपा नेता के साथ कई कार्यकर्ता भी नजरबंद किए गए।
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें

7 of 8
प्रदर्शन करते मुस्लिम संगठन - फोटो : अमर उजाला
मुस्लिम संगठनों ने गुरुवार को काला दिवस मनाया। मंटोला में मुस्लिमों ने अपने प्रतिष्ठानों और घरों पर काले झंडे लगाए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के तत्वावधान में मुस्लिमों ने मंटोला तिराहे पर दुआ पढ़ी। नमाज अदा करने की इजाजत नहीं मिली। 
विज्ञापन

विवादित ढांचा विध्वंस की बरसी पर पाबंदी के बावजूद विभिन्न संगठनों ने निकाले जुलूस, देखें तस्वीरें

8 of 8
प्रदर्शन करते मुस्लिम संगठन - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों ने ज्ञापन दिए। जिसमें अयोध्या में शांति बनाए रखने की मांग की गई। इस मौके पर चंचल उस्मानी, चौधरी फरहान, राशिद कुरैशी, अकील कुरैशी, शेख दानिश, फुरकान वारसी आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें