बॉलीवुड फिल्म 'स्टाइल' फेम अभिनेता साहिल खान ने गुरुवार को ताजमहल का दीदार किया। वो अपने परिवार व दोस्तों के साथ ताजमहल घूमने आए। उन्होंने करीब एक घंटा ताज के साये में बिताया। इस दौरान पर्यटकों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर ने ताजमहल के साये में बिताए पल, कुछ इस अंदाज में आए नजर, देखिए तस्वीरें
2 of 5
फिल्म अभिनेता साहिल खान
- फोटो : अमर उजाला
एक्सक्यूज मी, यही है जिंदगी, डबल क्रास और अलादीन फिल्मों में अभिनय कर चुके साहिल खान ने सुबह एक घंटे तक ताजमहल की खूबसूरती को निहारा। डायना बेंच पर दोस्तों और परिजनों के साथ फोटो खिंचवाए।
विज्ञापन
बॉलीवुड एक्टर ने ताजमहल के साये में बिताए पल, कुछ इस अंदाज में आए नजर, देखिए तस्वीरें
3 of 5
फिल्म अभिनेता साहिल खान
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि वो पहली बार ताजमहल देखने आए हैं। यह प्यार की इमारत है और हर एंगल से अलग नजर आती है। परिवार और दोस्तों के साथ आए अभिनेता साहिल खान के साथ सेल्फी लेने के लिए पर्यटकों की भीड़ लगी रही।
बॉलीवुड एक्टर ने ताजमहल के साये में बिताए पल, कुछ इस अंदाज में आए नजर, देखिए तस्वीरें
4 of 5
फिल्म अभिनेता साहिल खान
- फोटो : अमर उजाला
2001 में करियर शुरू करने वाले साहिल मॉडल निगार खान से निकाह कर चर्चा में आए थे, लेकिन दोनों के बीच जल्द ही तलाक हो गया। 2009 से वह बतौर हीरो नजर नहीं आए।
बॉलीवुड एक्टर ने ताजमहल के साये में बिताए पल, कुछ इस अंदाज में आए नजर, देखिए तस्वीरें
5 of 5
फिल्म अभिनेता साहिल खान
- फोटो : अमर उजाला
साहिल खान ने साल 2001 में कॉमेडी फिल्म ‘स्टाइल’ से बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। इनकी पहली फिल्म में ठीकठाक चली, लेकिन बाद में कोई भी फिल्म हिट नहीं हुआ। हालांकि ‘स्टाइल’ के बाद साहिल काफी मशहूर हो गए।