अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। प्रदेशभर की तरह आगरा में भी सभी धर्मों के लोगों ने तहेदिल से सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए 500 साल से चली आ रही सुलहकुल की अपनी रवायत को कायम रखा है। लोगों ने कहा कि सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारा हमारी पहचान है। इसे बनाए रखना है। दुनिया को मोहब्बत का संदेश देने वाला शहर में अमन कायम रहना चाहिए। आगरा ही नहीं पूरे ब्रज में शांतिपूर्ण माहौल है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
आगरा में गश्त करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले पर फैसले को लेकर कई दिन पहले से ही सतर्कता बरती जा रही है। शुक्रवार को सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। देर शाम स्कूल-कॉलेजों में अवकाश घोषित कर दिया गया। शनिवार सुबह रोज की तरह की लोगों की दिनचर्या शुरू हुई। हालांकि सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सबकी नजर थी।
विज्ञापन
3 of 7
आगरा के बाजार में चहल पहल
- फोटो : अमर उजाला
सुबह करीब 11 बजे अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया, जिसका सभी धर्मों के लोगों ने स्वागत किया। श्री मन:कामेश्वर मंदिर महंत योगेश पुरी ने कहा कि आगरा हमेशा से सुलहकुल की नगरी रहा है। शहर एक उदाहरण बनकर पूरे देश को दिखा देगा, कि हम सब एक थे, एक हैं और एक रहेंगे। सबसे जरूरी है अमन, शांति और भाईचारा, लोग इसे बनाए रखें।
4 of 7
लोगों से वार्ता करते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
नायब काजी मौलाना मोहम्मद उजैर आलम ने कहा कि मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना, हिंदी हैं हम, वतन है हिंदोस्तां हमारा। मेरी दरख्वास्त है कि हम सब आपस में भाईचारा बनाए रखें। हम हर इम्तिहान की घड़ी में हमेशा एकजुट होकर सामना करते रहे हैं। अपनी रवायत को कायम रखना है।
विज्ञापन
5 of 7
मंटोला की दो तस्वीरें
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या मामले पर फैसले के बाद ताजनगरी में पूरी तरह शांति कायम है। यह दो तस्वीरें आगरा के सबसे संवेदनशील इलाके मंटोला तिराहे की हैं। यहां सुबह करीब 11.55 बजे लोग दुकानों पर बैठे चर्चा करते दिखे। सभी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। वहीं दूसरी तस्वीर में पुलिसवाले अपनी ड्यूटी कर रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
बांकेबिहारी मंदिर में भक्तों की भीड़
- फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा के सभी बाजार खुले हुए हैं। मिश्रित आबादी में भी शांति का माहौल है। वहीं रोज की तरह मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान व वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिरों में शनिवार सुबह हजार भक्त भगवान के दर्शन को पहुंचे। हालांकि एहतियात के तौर पर पुलिस सतर्क है। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ईदगाह पर फोर्स तैनात है।
फिरोजाबाद के संवेदनशील क्षेत्रों में पहुंचे डीएम और एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
आगरा-मथुरा के अलावा फिरोजाबाद, एटा-कासगंज और मैनपुरी में भी रोज की तरह लोगों की सामान्य दिनचर्या है। यहां पुलिस प्रशासन जनता की सुरक्षा के प्रति सजग है, वहीं लोग भी बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। फिरोजाबाद के शहर काजी शाह नियाज अली ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हम सभी स्वागत करते हैं। सुहागनगरी के लोगों ने भाईचारे की मिसाल को कायम रखा है।