फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से ताजनगरी बनी तलैया: सड़कों पर चली नाव, रातभर घरों से पानी उलीचते रहे लोग

Sat, 31 Jul 2021 09:37 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
आगरा में जलभराव की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
आगरा में नालों की सफाई में बरती गई लापरवाही की तस्वीरें बारिश में हर रोज देखने को मिल रही हैं। नाले चोक हैं और बारिश का पानी निकल नहीं रहा है जिससे शहर में हर जगह जलभराव हो रहा है। बारिश के बाद शुक्रवार को रातभर लोग घरों और दुकानों से पानी निकालते रहे। सड़कों पर पानी भरा तो लोगों का निकलना दुश्वार हो गया। हाईवे से लेकर शहर की सड़कों तक घंटों जाम लगा रहा। वाहन पानी में फंसकर बंद हो गए और चालकों को उनको धक्का देना पड़ा। रात में बारिश शुरू हुई जो देर रात साढ़े 12 बजे तक होती रही, इससे जलभराव की समस्या और विकराल हो गई। आगरा स्मार्ट सिटी और नवीन आगरा पर तंज कसते हुए लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया। 


बारिश से आगरा बेहाल: शहर की सड़कों से लेकर हाईवे तक जलभराव, छह घंटे जाम में रेंगते रहे वाहन
विज्ञापन

2 of 7
वाल्मीकि बस्ती में घरों में भरा पानी - फोटो : अमर उजाला
ताजनगरी की सड़कें शुक्रवार को एक बार फिर से नदियों की तरह नजर आने लगीं। चुनिंदा सड़कों को छोड़कर शहर का बड़ा हिस्सा महज तीन घंटे की रिमझिम बारिश के बाद देर रात तक जलभराव से जूझता रहा। रात नौ बजे से फिर बारिश शुरू हुई तो देर रात तक बादल बरसते रहे।
विज्ञापन

3 of 7
शाहगंज-बोदला मार्ग पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
दोपहर से शाम तक हुई तीन घंटे की बारिश के बाद मशाबाद रोड, वीआईपी रोड, अलबतिया रोड, सदर, काजीपाड़ा, आईएसबीटी, ट्रांसपोर्ट नगर, जेल रोड, बापू नगर, खंदारी, फ्रीगंज, सेंटजोंस, चर्च रोड, सिकंदरा हाईवे, आवास विकास कॉलोनी, कैलाशपुरी, मदिया कटरा रोड, बिजलीघर चौराहा, मारुति एस्टेट, सुभाष नगर, आजमपाड़ा, पृथ्वीनाथ फाटक रोड पर जलभराव के कारण लोग परेशान रहे। जलभराव से वाहन निकालने के प्रयास में इंजन बंद हो गए और लोग पैदल ही अपने वाहनों को ले जाते हुए परेशान हुए। 

4 of 7
युवक ने टब को बनाया नाव - फोटो : अमर उजाला
नवीन आगरा पर तंज
बारिश के कारण शमसाबाद रोड पर कहरई मोड़ पर हुए दो फीट तक जलभराव में लोगों की मुसीबत बढ़ गई। यहां कई घरों के अंदर पानी भर गया, वहीं स्थानीय व्यक्ति द्वारा बाथटब में बैठकर तैरने का वीडियो वायरल हो गया। दोपहर में बारिश के बाद जलभराव के वीडियो में सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा यही वीडियो देखा गया। आगरा स्मार्ट सिटी और नवीन आगरा पर तंज कसते हुए लोगों ने इस वीडियो को शेयर किया। 
विज्ञापन

5 of 7
घरों में भरा बारिश का पानी - फोटो : अमर उजाला
‘नगर निगम की लापरवाही के कारण हुआ जलभराव’
स्थानीय निकाय विशेषज्ञ राजीव सक्सेना के मुताबिक शहर की बसावट ऐसी है कि चुनिंदा जगहों को छोड़कर कहीं पर भी जलभराव नहीं हो सकता। जिन जगहों पर पानी भर रहा है, वह नगर निगम की लापरवाही और अनदेखी के कारण हो रहा है। 

नगर निगम नालों की सफाई के लिए विशेष टीम बनाए जो साल भर केवल नालों की सफाई के काम में जुटे। कूड़ा और अन्य कामों के लिए अलग टीम रहे। चारों जोन के लिए नाला सफाई के लिए अलग से सेनेटरी इंस्पेक्टरों को जिम्मेदारी दी जाए, जो पूरे नाले के लिए जवाबदेह हों। 
विज्ञापन

6 of 7
सड़क पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला
सबसे बड़ी समस्या ये है कि अगर कोई नाला पांच सेनेटरी इंस्पेक्टरों के क्षेत्र में है और दो ने ईमानदारी से सफाई कराई, पर आगे के तीन इंस्पेक्टरों ने औपचारिकता निभाई तो पूरी कवायद बेकार हो जाएगी। इसलिए अलग टीम से नाले साफ हों और निर्माण विभाग के साथ मिलकर नालों के ढलान को देखा जाए। कैचमेंट के उलट नाले उल्टी दिशा में बना दिए गए। 

बिजलीघर पर हर साल मुसीबत
बिजलीघर निवासी श्याम भोजवानी ने कहा कि काजीपाड़ा नाला के साथ चौराहे पर सीवर नेटवर्क उफान मारने लगा, जिसका गंदा पानी दुकानों के बाहर भर गया। हर बारिश में यह मुसीबत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सड़क पर जलभराव, घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला
लोग परेशान, अफसर अनजान
अलबतिया रोड के केके भारद्वाज ने कहा कि पूरा दो वर्ग किमी का क्षेत्र जलभराव का शिकार हो रहा है। नगर निगम के अधिकारी चैन की बंशी बजा रहे हैं, लेकिन लोग परेशान हैं। बीच चौराहे पर नाला भी गलत ढंग से बना रहे हैं, उसका कोई फायदा नहीं। 

सुभाष नगर के योगेंद्र कुमार ने कहा कि पांच साल से जलभराव झेल रहे हैं। अधिकारी कोई निदान नहीं निकाल सके। शंकरगढ़् की पुलिया से अवधपुरी और बिचपुरी रोड तक पानी से भरी रही। हर समय डर लगता है कि कहीं जलभराव में किसी गड्ढे में न गिर जाएं।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें