जनता कर्फ्यू के दौरान रविवार शाम पांच बजते ही आगरा समेत पूरा ब्रज मंडल शंख, घंटा-घड़ियाल और तालियों की ध्वनि से गूंज उठा। लोगों ने कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे सेहत के सिपाहियों को सलाम किया। उनके सम्मान के लिए लगातार पांच मिनट तक शंख, घंटा-घड़ियाल, थाली और तालियां बजाईं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
सूनसान मैनपुरी की सड़कें
- फोटो : अमर उजाला
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जंग में पूरा देश एकजुट है। जनता कर्फ्यू में इसकी साफ बानगी दिख रही है। आगरा, मथुरा फिरोजाबाद और मैनपुरी की सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन
3 of 5
सड़क पर चलने वालों से पूछताछ करते एसपी सिटी आगरा
- फोटो : अमर उजाला
रविवार सुबह सात बजे से सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। बाजार सूनसान है। कोरोना से जंग में लोगों ने घरों में रहकर अपनी भागीदारी की है। जो लोग सड़कों पर नजर आए तो पुलिस ने उन्हें लौटा दिया।
4 of 5
दानघाटी मंदिर के बाहर सन्नाटा
- फोटो : Amar Ujala
भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा और वृंदावन के मंदिरों के पट बंद हैं। लोगों ने घरों में रहकर अपने आराध्य की पूजा-अर्चना की और कोरोना से बचाव के प्रार्थना की।
रविवार शाम पांच बजते ही घरों ने लोगों से सेहत के सिपाहियों को सलाम किया। उनके के सम्मान में लोगों ने घरों की छत पर आकर घंटा-घड़ियाल, शंख, थाली और तालियां बजाई।