फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू : मुंबई से आए एक हजार नेपाली नागरिक मथुरा में फंसे, बयां किया अपना दर्द

Mon, 23 Mar 2020 12:13 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
नेपाली नागरिक - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का असर बढ़ने के कारण मुंबई समेत कई शहरों में नौकरी करने वाले करीब एक हजार नेपाली युवक, महिलाएं और बच्चे रविवार की सुबह दो ट्रेनों से मथुरा पहुंचे। यहां से गौरीफंटा, सोलोनी और गोरखपुर की बसों से इन्हें नेपाल बॉर्डर तक जाना था, लेकिन बसें न चलने के कारण ये लोग यहां फंस गए।
विज्ञापन

2 of 6
मथुरा बस स्टैंड पर नेपाली नागरिक - फोटो : अमर उजाला
दुकानें बंद होने के कारण नेपाली नागरिकों को खाना-पीना भी नहीं मिल सका। इसकी जानकारी मिलने पर अधिकारी भी बस स्टैंड पहुंच गए और लोगों का थर्मल स्क्रीनिंग की गई। डीएम ने बताया कि मथुरा पहुंचे लोगों में कोई मरीज नहीं है। इन्हें रवाना करने के लिए बसों की व्यवस्था कराई जा रही है। दोपहर एक बजे तीन बसों से कुछ लोग गौरीफंटा रवाना कर दिए। देर शाम तक आठ बसें और जाएंगी। 
विज्ञापन

3 of 6
मथुरा पहुंचे नेपाली - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के काफी लोग महाराष्ट्र के मुंबई समेत कई शहरों में नौकरी करते हैं। सभी परिवार के साथ वहां रहते हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का असर बढ़ने के कारण नेपाली लोग अपने घर जाने के लिए ट्रेनों से रवाना हुए। रविवार सुबह 7.25 बजे आई पश्चिम एक्सप्रेस और 9.26 बजे आई जनता एक्सप्रेस से करीब एक हजार नेपाली नागरिक मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर उतरे। रेलवे स्टेशन पर भीड़ हो जाने के कारण रेलवे के अधिकारियों ने उन्हें बस स्टैंड पर जाने के लिए कहा। सभी लोग शहर के पुराने बस स्टैंड पर पहुंच गए। इस तरह बस स्टैंड पर भीड़ लग गई। इन लोगों को बसों से गौरीफंटा, सोलोनी और गोरखपुर जाना था। 

4 of 6
मथुरा की सड़कों पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
बसें न चलने के कारण इन्हें बस स्टैंड पर ही बैठा रहना पड़ा। इन लोगों में महिलाएं और बच्चे भी थे। बाजार बंद होने के कारण लोग खाने के लिए भी परेशान रहे। बस स्टैंड पर मुंबई से आए नेपाली लोगों की भीड़ की सूचना पर नगर निगम की टीम पहुंच गई और बस स्टैंड को सैनिटाइज किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी का थर्मल स्क्रीनिंग की गई लेकिन कोई बीमार नहीं मिला।
विज्ञापन

5 of 6
नेपाली नागरिक - फोटो : Amar Ujala
जिलाधिकारी सवर्ज्ञराम मिश्र ने बताया कि मथुरा पहुंचे नेपाली लोगों में कोई मरीज नहीं मिला है। सभी को यहां से रवाना करने के लिए बसों की व्यवस्था कराई जा रही है। रोडवेज के एआरएम विनोद शुक्ला ने बताया कि दोपहर एक बजे तीन बसों से नेपाली लोग गौरीफंटा के लिए रवाना किए गए हैं। देर शाम तक गौरीफंटा के लिए आठ और भेजकर सभी लोग भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मथुरा बस अड्डे पर भीड़ - फोटो : Amar Ujala
मुंबई और कोटा से पश्चिम एक्सप्रेस से उतरे तीन परिवारों को अपने गंतव्य जाने के लिए वाहन उपलब्ध नहीं हुआ तो परेशान हो गए। रोडवेज की बसें न चलने से लोगों को यह असुविधा हुई। बाद में यह सभी परिवार इंतजार के बाद प्राइवेट वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें