ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई के बाद लोगों ने जश्न मनाया। आतंकियों को सबक सिखाने की जानकारी होने पर लोगों ने घर से निकलकर खुशी मनाते हुए मिठाई बांटी। भारतीय सेना के पराक्रम पर गर्व जताया।
22 अप्रैल को पहलगाम में निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेते हुए भारत ने मध्यरात्रि पाकिस्तान के नौ आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया। भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने आतंकियों को उनके अंजाम तक पहुंचाया। एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की खबर जैसे ही टीवी चैनल और समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को मिली तो शहरवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कहीं पाकिस्तान के झंडे जलाए गए तो कहीं मिठाई बांटकर लोगों ने जश्न मनाया। भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
2 of 5
ऑपरेशन सिंदूर के बाद मनाई खुशी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नंदी चौक बल्केश्वर में पोला भाई ग्रुप ने पाकिस्तानी झंडा जलाकर आतंकियों की मौत का जश्न मनाया। लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाए। ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकियों पर की गई कार्रवाई से लोगों के चेहरे पर भारतीय सेना के प्रति गर्व का भाव साफ झलक रहा था। इस मौके पर पोला भाई, नंदी महाजन, सुधीर आर्या, अंकुर भास्कर, कुमकुम उपाध्याय, पूजा जैन, उमेश पंडित, आशु खत्री आदि मौजूद रहे।
आतंकियों की मौत पर मिठाई बांटकर दी बधाई
कमला नगर बी ब्लॉक में पार्षद पंकज अग्रवाल के नेतृत्व में एयर स्ट्राइक में मारे गए आतंकियों की मौत का जश्न मिठाई बांटकर मनाया। सेना की सराहना करते हुए लोगों में एयर स्ट्राइक की सफलता पर खुशी जताई।
4 of 5
तिरंगा लहराते लोग।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से वातावरण देशभक्ति के रंग में रंगा दिखाई दिया। इस दौरान महिलाओं ने भागीदारी कर आतंक को जड़ से खत्म करने की बात कही। इस मौके पर पार्षद प्रदीप अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनोज शाक्य, वंश अग्रवाल, नसीम अहमद, राजकुमार शाक्य, गजेंद्र शर्मा, मुकेश बघेल आदि मौजूद रहे।
लोगों ने जमकर की नारेबाजी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ईंट का जवाब पत्थर से
अनुपम ओमेरियन रेजिडेंट वेलफेयर सोसाइटी कमला नगर में आपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकाने नष्ट किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ईंट का जवाब पत्थर से दिया है। पदाधिकारियों ने हाथों में तिरंगा ध्वज लेकर भारतीय सेना के प्रति आभार प्रकट किया और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर अध्यक्ष अमित अग्रवाल पारुल, रेखा हसीजा, कशिश मुर्जानी, स्वाति विकल, शिल्पी गोयल, नरेश अग्रवाल, राजीव गुप्ता, मनीष अग्रवाल, शरद हसीजा, सिद्धार्थ मखीजा आदि मौजूद रहे।