फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: आठ ब्लॉकों में नामांकन के लिए भीड़ ने तोड़ा रिकॉर्ड, देखिए एटा जनपद की तस्वीरें

Wed, 07 Apr 2021 04:48 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत चुनाव 2021: एटा में ब्लॉकों पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार से एटा जनपद के आठ ब्लॉकों पर नामांकन शुरू हो गया। ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए ब्लॉकों पर और जिला पंचायत सदस्य पद के लिए कलक्ट्रेट में नामांकन लिए गए। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के मध्य आरंभ हुए नामांकन में भीड़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। लंबी लाइन में लगे लोगों का घंटों बाद नंबर आया। गुरुवार को भी नामांकन जमा किए जाएंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
नामांकन जमा करने के लिए पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
एटा जनपद के आठ ब्लॉक शीतलपुर, अलीगंज, अवागढ़, जलेसर, निधौलीकलां, सकीट, मारहरा, जैथरा में सुबह आठ बजे से नामांकन आरंभ हुए। सर्वाधिक भीड़ अलीगंज, जलेसर, अवागढ़ और शीतलपुर ब्लॉक पर देखने को मिली। ब्लॉकों पर नामांकन के लिए बैरिकेडिंग कराई गई, वहीं पंचायत वार नामांकन के लिए कक्ष और काउंटर बनाए गए। जहां प्रत्याशी और एक प्रस्तावक सहित केवल दो लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति थी। 
 
विज्ञापन

3 of 5
एटा की डीएम व पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी के न्यायालय कक्ष में सीडीओ अजय प्रकाश ने नामांकन प्राप्त किए। यहां समाजवादी पार्टी से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने अपने परिवार और समर्थकों सहित दस सदस्य पदों के लिए नामांकन दाखिल किया। वार्ड 11 से वीरेश यादव ने नामांकन भरा। वहीं भाजपा से पूर्व विधायक सुुधाकर वर्मा की पत्नी मीना देवी नामांकन कराने पहुंची। बसपा के प्रत्याशी भी नामांकन करने पहुंचे। कांग्रेस द्वारा अभी तक सूची घोषित न किए जाने से अधिकृत प्रत्याशी नामांकन दाखिल नहीं कर सके। 
 

4 of 5
पंचायत चुनाव के लिए नामांकन जमा करने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी की इस बार पंचायत चुनाव में किसी से कोई टक्कर नहीं है। जिला पंचायत सदस्य के 30 वार्डोँ पर पार्टी दमदारी से चुनाव लड़ेगी। इसमें कोई शक नहीं है। जीत हमारी ही होगी। प्रशासन निष्पक्ष तरीके से चुनाव करा रहा है। जहां तक सुरक्षा की बात है, वह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस-प्रशासन की है। -जुगेंद्र सिंह पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पंचायत चुनाव। - फोटो : amar ujala
भाजपा ने तीस वार्डों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं, इस बार भाजपा बहुमत के साथ जीत दर्ज कर पार्टी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनाएगी। इससे लोगों को सपा के कुशासन और जिला पंचायत पर कुंडली मारकर बैठे नेताओं से मुक्ति मिलेगी, भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के तहत चुनाव लड़ रही है और जिले में विकास की गंगा बहेगी। -सुधाकर वर्मा, पूर्व विधायक 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें