फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसाल: आगरा में पंचायत ने लिया शिक्षित बेटी को प्रधान चुनने का फैसला, पक्ष में पीछे हटे दावेदार

Tue, 16 Mar 2021 09:36 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बड़ा गांव की सामाजिक पंचायत को संबोधित करतीं सरला सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जैतपुर के बड़ा गांव की सामाजिक पंचायत ने महिला सशक्तिकरण की मिसाल पेश की है। गांव में रविवार को हुई पंचायत में परास्नातक बेटी को प्रधान बनाने का फैसला किया गया। करीब चार घंटे चली पंचायत में प्रधान पद के अन्य पांच दावेदारों ने फैसले का स्वागत करते हुए चुनाव नहीं लड़ने पर रजामंदी जताई। पंचायत में गांव की तरक्की के मद्देनजर लिए गए इस निर्णय की क्षेत्रभर में चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
बड़ा गांव में हुई सामाजिक पंचायत - फोटो : अमर उजाला
जैतपुर ब्लॉक के बड़ा गांव में निवर्तमान प्रधान प्रहलाद सिंह, भुल्ले गुर्जर, राजकुमार, सियाराम, गीता और सरला सिंह गुर्जर इस बार प्रधान पद के लिए दावेदार थे। रविवार को गांव के हनुमान मंदिर पर सभी समाज के लोग जुटे। पंचायत में गांव के विकास और तरक्की के लिए सरला सिंह गुर्जर के रोड मैप से समाज के लोग प्रभावित हुए। इस पर सभी दावेदारों ने गांव की इस शिक्षित बेटी के हक में चुनाव मैदान से हटने का निर्णय ले लिया।
विज्ञापन

3 of 5
बड़ा गांव में हुई सामाजिक पंचायत - फोटो : अमर उजाला
गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य की सीट निवर्तमान प्रधान प्रहलाद सिंह गुर्जर के पाले में डाल दी। गांव के किसान किलेदार सिंह की बेटी सरला सिंह गुर्जर पर लिए गए पंचायत के इस फैसले पर बाह, जैतपुर क्षेत्र के गांवों में मिसाल के तौर पर चर्चा हो रही है।  

4 of 5
सामाजिक पंचायत को संबोधित करतीं सरला सिंह - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं को मिलेगी खुले में शौच से मुक्ति: सरला 
परास्नातक और पत्रकारिता की पढ़ाई कर प्रशासनिक अधिकारी बनने की तैयारी कर रहीं सरला सिंह गुर्जर ने पंचायत के फैसले के बाद कहा कि महिलाएं खुले में शौच कर शर्मसार हो रही हैं। बुजुर्ग और विधवाओं को पेंशन तक नहीं मिल रही है। शासन की योजनाओं की उन्हें जानकारी तक नहीं है। वे सभी जरूरतमंदों को उनका हक दिलाने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बड़ा गांव के निवर्तमान प्रधान प्रहलाद सिंह गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
पंचायत का फैसला मान्य: निवर्तमान प्रधान
बड़ा गांव के निवर्तमान प्रधान प्रहलाद सिंह गुर्जर ने पंचायत के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि गांव की बेटी के हक में प्रधान पद एवं उनके हक में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद का निर्णय लिया गया है।      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें