फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनावः मतपेटिकाओं में बंद हुई प्रत्याशियों की किस्मत, यहां पड़े वोट

Mon, 03 Feb 2020 06:08 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पंचायत चुनाव के लिए मत डालने आए मतदाता - फोटो : अमर उजाला
त्रिस्तीय पंचायत उपचुनाव के लिए सोमवार को लोग घरों से बाहर निकले। पोलिंग पार्टियों ने सुबह मतदान शुरू कराया। आगरा जनपद में बाह, पिनाहट और खंदौली क्षेत्र में मतदान हुआ। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
पिनाहट में मतदान के लिए निकले मतदाता - फोटो : अमर उजाला
जैतपुर के कमतरी और पिनाहट के शाहपुर खालसा में प्रधान पद के लिए उपचुनाव हुआ।। कमतरी गांव में प्रधान कंचन सिंह की सड़क हादसे में मौत के बाद हुई रिक्त सीट के लिए नारायन सिंह, शिवेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, हरीबाबू मैदान में हैं। सोमवार को यहां मतदान केंद्रों पर लोगों की खासी भीड़ दिखाई दी। 
विज्ञापन

3 of 5
मत डालने आए मतदाता - फोटो : अमर उजाला
खंदौली में जिला पंचायत वार्ड नंबर छह के उपचुनाव के लिए यहां पांच प्रत्याशी मैदान में है। इसके लिए कुल 49 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। क्षेत्र को 4 सेक्टरों में बांटा गया। एडीएम सिटी को आरओ बनाया गया। खंड विकास अधिकारी विकल कुमार ने बताया शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराने के लिए जिले के अन्य स्थानों से पुलिस फोर्स सहित पीएसी बल भी मौजूद रहा।
  

4 of 5
पोलिंग पार्टी - फोटो : अमर उजाला
ब्लाक पिनाहट की ग्राम पंचायत शाहपुर खालसा में प्रधान पद के उपचुनाव के लिए मैदान में तीन प्रत्याशी नेम सिंह, भूरी सिंह और मोहर सिंह है। ग्राम पंचायत में कुल 1036 मतदाता हैं।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पोलिंग पार्टियों को मोमबत्ती की रोशनी का सहारा लेना पड़ा - फोटो : अमर उजाला
हालांकि रविवार शाम को जब पोलिंग पार्टी पहुंची थी तब यहां पार्टी को शौचालय गंदा मिला। स्कूल में बिजली भी नहीं थी। अंधेरे में मतदान पूर्व की तैयारी के लिए पोलिंग पार्टियों को मोमबत्ती की रोशनी का सहारा लेना पड़ा। पीठासीन अधिकारी रमाकांत और राधेश्याम ने बताया कि प्रकाश का इंतजाम न होने की वजह से दिक्कत है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें