विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आगरा मंडल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 24.67 लाख से अधिक पौधे लगाए गए। इस अभियान में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, रेलवे, विश्वविद्यालय और विभिन्न संस्थानों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर हरियाली के महाभियान में शुक्रवार को 7.94 लाख पौधे लगाए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के दौरान आयोजित अलग-अलग कार्यक्रमों में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, सांसद राजकुमार चाहर, महापौर हेमलता दिवाकर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया, मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप समेत कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने पौधे लगाए।
ताज नेचर वॉक में छावनी विधायक जीएस धर्मेश व मंडलायुक्त नागेंद्र प्रताप ने पौधरोपण किया। इस दौरान प्रभागीय निदेशक राजेश कुमार, पर्यावरणविद हरविजय सिंह बाहिया आदि मौजूद रहे। पौधरोपण अभियान में केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक पक्षालिका सिंह, भगवान सिंह कुशवाह, चौधरी बाबूलाल ने भी पौधे लगाकर लोगों को प्रकृति का संतुलन बनाए रखने के अपील की। डीएम मनीष बंसल ने पौधे लगाने की अपील की। जयपुर हाउस स्थित श्रीराम मंदिर पार्क में आयोजित पौधरोपण अभियान से पहले एमएलसी विजय शिवहरे, डॉ. जीएस धर्मेश, लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गर्ग, महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता व अन्य ने पदयात्रा निकाली। इसके बाद पार्क में पौधे लगाए। इस दौरान महेश शर्मा, नीतेश शिवहरे, रोहित कत्याल, अनीता खरे, डॉ. निधि शर्मा, अनिल सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
2 of 7
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
डीवीवीएनएल मुख्यालय में लगाए पौधे
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम मुख्यालय पर अधिकारियों व कर्मचारियों ने एक पौधा मां के नाम अभियान में भाग लिया। परिसर में पौधे लगाकर आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और हरित भविष्य प्रदान करने के लिए लगातार ऐसे प्रयास करते रहने की शपथ ली।
विज्ञापन
3 of 7
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
मंडल में लगाए गए 24.67 लाख पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को मंडल में 24.67 लाख पौधे रोपे गए। अभियान में ग्राम्य विकास विभाग ने करीब 14 लाख 96 हजार पौधे लगाकर लक्ष्य का बड़ा हिस्सा पूरा किया। इसके अलावा कृषि विभाग ने 3 लाख 76 हजार, उद्यान विभाग ने 2 लाख 9 हजार, वन विभाग ने 1 लाख 99 हजार, पंचायती राज विभाग ने 99 हजार और नगर विकास विभाग ने 48 हजार पौधे लगाए। वन संरक्षक डॉ. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि पौधरोपण के साथ संरक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभागों को नियमित निगरानी और देखरेख के निर्देश दिए गए हैं, जिससे रोपे पौधों की जीवित रहने की दर बेहतर बनी रहे।
4 of 7
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
रेलवे ने लगाए 20 हजार पौधे
मंडल रेल प्रबंधक गगन गोयल ने अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। ईदगाह रनिंग रूम के पास पौधारोपण किया और स्काउट एवं गाइड की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई। पीआरओ संजय गौतम ने बताया कि 50 स्टेशनों में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत 20 हजार से अधिक पौधे लगाए गए। कोसीकलां और आगरा कैंट स्टेशन को विभिन्न श्रेणियों में सम्मान मिला। संवाद
विज्ञापन
5 of 7
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
हाथी अस्पताल के पास रोपे 2 हजार पौधे
आगरा। वाइल्ड लाइफ एसओएस ने चुरमुरा के हाथी संरक्षण केंद्र एवं अस्पताल में दो हजार पौधे लगाए। विद्यार्थियों को चित्रकला और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया। बलदेव विधायक पूरन प्रकाश, पंकज प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी मथुरा डॉ. पूजा गुप्ता, डीएफओ वेंकट श्रीकर पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन
6 of 7
विश्व पर्यावरण दिवस
- फोटो : अमर उजाला
विवि में 150 पौधे लगाकर दिया हरित संदेश
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह पार्क में सिंदूर, चंपा, गुड़हल और अशोक सहित करीब 150 पौधे लगाए। सावित्रीबाई फुले भवन महिला छात्रावास में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। इस दौरान मनोज कुमार, डॉ. प्रीति सिंह और वार्डन डॉ. रत्ना पांडे मौजूद रहीं। स्वामी विवेकानंद खंदारी परिसर में जागरूकता रैली निकाली गई। कुलपति प्रो. आशु रानी ने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। इस दौरान कुलसचिव अजय मिश्रा, कैलाश बिंद, प्रो. बीएस शर्मा, प्रो. आरके अग्निहोत्री मौजूद रहे।
ताज मेट्रो स्टेशन पर छात्रों को किया जागरूक
ताजमहल मेट्रो स्टेशन पर यूपीएमआरसी ने यूनेस्को के साथ मिलकर छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में नदियों, जल स्रोत, स्वच्छता, प्लास्टिक की जगह कपड़े की थैली के प्रयोग को प्रोत्साहित किया गया। एजीएम सिविल संजय अग्रवाल, यूनेस्को प्रतिनिधि शांतनु सिंह, अंकित खंडेलवाल, गौरी शुक्ला, कीर्ति चौधरी, मनीष राय, शशिकला गुप्ता मौजूद रहे।