आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में झरना नाले के जंगल में पति के सामने पत्नी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक और आरोपी योगेश कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। योगेश ने पुलिस को कई जानकारियां दी हैं। पुलिस को बताया कि पति-पत्नी को जबरन जंगल में ले गए थे। वे उन्हें प्रेमी-प्रेमिका समझ रहे थे। उनके आपत्तिजनक वीडियो और फोटो खींचने के बाद ब्लैकमेल किया। इसके बाद विवाहिता से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर महिला के पति की बेरहमी से पिटाई की थी।
विज्ञापन
2 of 7
आरोपियों ने जंगल में की थी वारदात
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि 29 मार्च की शाम को पीड़िता पति के साथ मायके जा रही थी। झरना नाला के पास तीन आरोपियों ने दोनों को रोक लिया था। इसके बाद पीड़िता और उसके पति को जंगल में ले जाकर मारपीट की थी। विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म किया था। मोबाइल से वीडियो और फोटो भी बनाए थे। मामले में गौरीशंकर, मोनू और एक अन्य के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
3 of 7
आरोपी गौरीशंकर
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी गौरीशंकर निवासी इंदिरा ज्योति नगर, शाहदरा को 31 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपने एक साथी का नाम योगेश कुमार निवासी पालीवाल गली, शाहदरा बताया था। शुक्रवार को आरोपी योगेश कुमार को वाटरवर्क्स चौराहे से गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजा गया है। उसके पास से 1160 रुपये, मारपीट में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद किया गया है।
4 of 7
आरोपी योगेश कुमार
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी बोले-प्रेमी-प्रेमिका समझा था
पुलिस के पूछताछ में आरोपी योगेश कुमार ने बताया कि झरना नाला के पास उसके रिश्तेदार की दुकान है। वह गौरी और मोनू के साथ होली खेलने गया था। रास्ते में रिश्तेदार की दुकान पर खड़ा हो गया। तभी पति-पत्नी आते दिखे। उन्हें देखकर पीछे लग गए। दोनों को रोकने के बाद धमकी दी। इसके बाद जंगल में ले गए। उनसे गालीगलौज की। तीनों आरोपियों को लग रहा था कि पति-पत्नी प्रेमी-प्रेमिका हैं। हालांकि पूछने पर दोनों पति-पत्नी ही बता रहे थे।
विज्ञापन
5 of 7
सांकेतिक तस्वीर
आरोपियों ने पति-पत्नी को निर्वस्त्र कराकर जबरन आपत्तिजनक फोटो खींचे। वीडियो भी बनाया। पति ने विरोध किया। इस पर उसके साथ मारपीट की। उनसे कहा कि वीडियो और फोटो वायरल कर देंगे। इससे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहोगे। आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को दिखाकर ही तीनों आरोपियों ने नवविवाहिता के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पति की पिटाई लगाई। इससे विवाहिता डर गई। आरोपियों ने उसके रुपये, कुंडल लूट लिए। सामूहिक दुष्कर्म के बाद पति-पत्नी को बाहर नहीं जाने दिया। उनसे कहा कि पहले वो बाहर जाएंगे। इसके बाद ही दोनों को बाहर आने के लिए बोला था।
विज्ञापन
6 of 7
छलेसर पुलिस चौकी, आगरा
- फोटो : अमर उजाला
घटना के बाद पति-पत्नी काफी डर गए थे। पति के सामने पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। पीड़िता भी डरी हुई थी। आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए थे। इस कारण दोनों आधा घंटे बाद बाहर आए थे। उन्हें डर था कि आरोपी फिर से आ सकते हैं। पीड़िता ने दो आरोपियों गौरीशंकर और मोनू को पहचान लिया था। घर पहुंचने पर परिवार के लोगों के सामने दोनों के नाम लिए। तब अगले दिन छलेसर चौकी पर पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी योगेश, जानकारी देते एसएसपी मुनिराज जी
- फोटो : अमर उजाला
मजिस्ट्रेट के सामने होगी शिनाख्त
पीड़िता ने पुलिस को जानकारी दी है कि वह तीन महीने की गर्भवती है। आरोपियों से भी उसने छोड़ने की गुहार लगाई थी। उनसे कहा था कि वह गर्भवती है। उसे जाने दो। मगर, वह नहीं माने थे। उधर, पति का कहना है कि आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। पुलिस ने भी केस को सजा दिलाने के चिह्नित किया है। उधर, योगेश का नाम बाद में सामने आया है। इसलिए उसकी शिनाख्त कराई जाएगी। यह जेल में मजिस्ट्रेट के सामने होगी। पीड़िता से उसकी पहचान कराई जाएगी।